फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   You become the boatman of someone's boat... but the devotees rejoice.

Sirsa News: किसी की नैया का तू माझी बन जाता है.... पर झूमे श्रद्धालुे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
You become the boatman of someone's boat... but the devotees rejoice.
सिरसा। श्याम बाबा के दरबार में भजनों की प्रस्तुति देते भजन गायिका। संवाद
सिरसा। अनाज मंडी स्थित श्री श्याम बगीची धाम में एकादशी के उपलक्ष्य में श्री श्याम सेवा ट्रस्ट की ओर से भजन संध्या एवं भंडारे का आयोजन किया गया। राजेंद्र गनेरीवाला ने गणेश वंदना से भजन संध्या का आगाज किया। इसके बाद गनेरीवाला ने हनुमान चालीसा का पाठ किया और भजन- तू रुक नहीं पाएगा, जब बाबा तुम्हें बुलाएगा, तेरा किसने किया श्रृंगार सांवरे, किसी की नैया का तू माझी बन जाता है, हारे के सहारे आजा तेरा दास पुकारे आजा सहित अनेक भजनों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


बाद में दिल्ली से आई भजन गायिका अंशुराज ने बाबा श्याम के श्री चरणों में अपनी हाजिरी लगाते हुए भजन- मेरे सिर पे बाबा श्याम घुमा दे मोर छड़ी, भर दे श्याम झोली भर दे, मैंने मोहन को बुलाया है वो आता होगा, सुन लो कन्हैया अर्जी हमारी, जब-जब श्याम दिवानों के सिर पे संकट मंडराएगा बाबा श्याम दौड़ा आएगा, घुंघटियो आड़ै आ ग्यो जी मैं देख कोनी पाई बाबा श्याम, हारे का सहारा आएगा पल-पल मुझे बचाएगा, कलयुग में बाबा तेरा जोर है, देता मेरे सांवरे तू हारे का साथ सहित अनेक भजन प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

श्री श्याम बगीची धाम के मुख्य सेवक पवन गर्ग ने बताया कि भजन संध्या से पूर्व घनश्याम गर्ग ने धर्मपत्नी सुरभि गर्ग के साथ पूजा अर्चना की। मंदिर के पुजारी राकेश शास्त्री व हितेश शर्मा ने विधि विधान से पूजा अर्चना संपन्न करवाई। भजन संध्या के दौरान सवा नौ बजे बाबा श्याम की रसोई का प्रसाद वितरित किया गया। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। रात को भजन संध्या के समापन पर बाबा श्याम की आरती की गई और बाबा को भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed