{"_id":"654a7f6266d137aaf10476c1","slug":"x-ray-machine-gathering-dust-in-chc-due-to-lack-of-radiographer-sirsa-news-c-128-1-sir1002-9630-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: रेडियोग्राफर न होने से सीएचसी में एक्स-रे मशीन फांक रही धूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: रेडियोग्राफर न होने से सीएचसी में एक्स-रे मशीन फांक रही धूल
Tue, 07 Nov 2023 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 07 Nov 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कालांवाली। उपमंडल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रेडियोग्राफर न होने से लाखाें रुपये की एक्स-रे मशीन बंद कमरे में धूल फांक रही है। विभाग ने भी इस पर ध्यान नहीं दिया है। वहीं, मरीजों को प्राइवेट लैब में एक्स-रे के लिए जाना पड़ता है। जहां पर मरीजों से 200 से 500 रुपये वसूले जा रहे हैं।
देश में रेडियोग्राफी दिवस 8 नवंबर को मनाया जाता है। प्रदेश सरकार बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने का दावा कर रही है, लेकिन सीएचसी में सुविधाओं की कमी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सात चिकित्सकों में से चार की कमी है। लोगों का कहना है कि पिछले 10 सालों से रेडियोग्राफर नहीं होने से एक्स-रे मशीन धूल फांक रही है। लोगों को निजी लैब से जांच करवाने पर मजबूर होना पड़ रहा है। कई बार उच्च अधिकारियों को शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई आज तक नहीं हुई है।
बॉक्स
प्रदेश सरकार ने भले ही कागजों में कालांवाली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बना दिया गया है। अभी भी सुविधाएं प्राथमिक स्वास्थ्य केेंद्र से भी बदतर हालात है। अस्पताल में न ही चिकित्सक है और न ही रेडियोग्राफर है। ऐसे में मरीज परेशान हैं। - जसविंद्र बिंदु, इनेलो हलका अध्यक्ष कालांवाली। फोटो-32
विज्ञापन
प्रदेश सरकार बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने का दावा कर रही है। लेकिन सीएचसी में सुविधाओं की कमी है। पिछले 10 सालों से रेडियोग्राफर नहीं है और एक्स-रे मशीन धूल फांक रही है। मरीज प्राइवेट लैब में एक्स-रे करवाने को मजबूर हैं।-- - राजेंद्र सिंह देसूजोधा, आप नेता। फोटो- 33
सीएचसी केवल रेफर अस्पताल बनकर रह गया है। रेडियोग्राफर न होने के कारण प्राइवेट लैब में 200 से 500 रुपये देकर एक्स-रे करवाने को मजबूर हैं।-- कुलदीप सिद्धू, कालांवाली । फोटो- 35
डिप्टी सीएम को सीएचसी में चिकित्सकों, स्टाफ और सुविधाओं की कमी की समस्या से अवगत करवाएंगे। सीएचसी में चिकित्सकों की तैनाती के अलावा बेहतर सुविधाओं की मांग रखेंगे। - सुनील अहलावत, जेजेपी नेता, कालांवाली। फोटो-34
अस्पताल में चिकित्सकों, स्टाफ सहित अन्य सुविधाओं की कमी को लेकर हर माह उच्चाधिकारियों को पत्र भेजते हैं। अस्पताल में 7 चिकित्सकों में से चार की कमी है। विभाग ने अभी तक कोई चिकित्सक व रेडियोग्राफर और अन्य स्टाफ नहीं भेजा गया है। - डाॅ. इंद्रजीत, एसएमओ, सीएचसी कालांवाली।
विज्ञापन
कालांवाली। उपमंडल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रेडियोग्राफर न होने से लाखाें रुपये की एक्स-रे मशीन बंद कमरे में धूल फांक रही है। विभाग ने भी इस पर ध्यान नहीं दिया है। वहीं, मरीजों को प्राइवेट लैब में एक्स-रे के लिए जाना पड़ता है। जहां पर मरीजों से 200 से 500 रुपये वसूले जा रहे हैं।
देश में रेडियोग्राफी दिवस 8 नवंबर को मनाया जाता है। प्रदेश सरकार बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने का दावा कर रही है, लेकिन सीएचसी में सुविधाओं की कमी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सात चिकित्सकों में से चार की कमी है। लोगों का कहना है कि पिछले 10 सालों से रेडियोग्राफर नहीं होने से एक्स-रे मशीन धूल फांक रही है। लोगों को निजी लैब से जांच करवाने पर मजबूर होना पड़ रहा है। कई बार उच्च अधिकारियों को शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई आज तक नहीं हुई है।
विज्ञापन
बॉक्स
प्रदेश सरकार ने भले ही कागजों में कालांवाली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बना दिया गया है। अभी भी सुविधाएं प्राथमिक स्वास्थ्य केेंद्र से भी बदतर हालात है। अस्पताल में न ही चिकित्सक है और न ही रेडियोग्राफर है। ऐसे में मरीज परेशान हैं। - जसविंद्र बिंदु, इनेलो हलका अध्यक्ष कालांवाली। फोटो-32
विज्ञापन
प्रदेश सरकार बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने का दावा कर रही है। लेकिन सीएचसी में सुविधाओं की कमी है। पिछले 10 सालों से रेडियोग्राफर नहीं है और एक्स-रे मशीन धूल फांक रही है। मरीज प्राइवेट लैब में एक्स-रे करवाने को मजबूर हैं।
सीएचसी केवल रेफर अस्पताल बनकर रह गया है। रेडियोग्राफर न होने के कारण प्राइवेट लैब में 200 से 500 रुपये देकर एक्स-रे करवाने को मजबूर हैं।