फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Workers of Hooda and Selja groups created ruckus in Congress meeting

Sirsa News: कांग्रेस की बैठक में हुड्डा व सैलजा गुटों के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

Tue, 10 Oct 2023 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 10 Oct 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Workers of Hooda and Selja groups created ruckus in Congress meeting
कांग्रेस भवन में हुई बैठक में नारेबाजी करते कार्यकर्ता व अन्य।  स्रोत : सोशल मीडिया
संवाद न्यू एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। कांग्रेस भवन में हुई कार्यकर्ताओं की बैठक में गुटबाजी नजर आई। हुड्डा व सैलजा गुट के कार्यकर्ताओं ने बैठक शुरू होने के साथ ही हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद कार्यकर्ता बैठक छोड़कर चले गए।
बैठक में सिरसा लोकसभा के एआईएसीसी कॉर्डिनेटर कुलजीत सिंह बाछल, जिला सिरसा के एआईसीसी कॉर्डिनेटर सुखविंद्र सिंह कोटली (विधायक आदमपुर) पंजाब ने शिरकत की। यह बैठक सेक्टर, मंडल, ब्लॉक, संगठन बनाने को लेकर बुलाई गई थी, लेकिन बैठक के शुरू होते ही हुड्डा व सैलजा गुट समर्थकों ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। कुछ वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं व पदाधिकारियों ने दोनों पक्षों को शांत करवाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों ओर के कार्यकर्ता शांत नहीं हुए। आधे घंटे तक जमकर हंगामा हुआ।
विज्ञापन


हंगामे के बाद जारी रही बैठक
हंगामे के बाद भी आए नेताओं ने अलग-अलग ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों से बैठक की और फीडबैक लिया। कार्यकर्ताओं की हरकतों को देखकर उच्च पदाधिकारी बेहद नाराज नजर आए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया और चले गए। कार्यकर्ताओं के मनो को टटोलने का उनका काम अधूरा रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed