{"_id":"697904d4c6848dc663069de8","slug":"work-suspend-in-court-sirsa-news-c-128-1-sir1004-151994-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: उपाध्यक्ष पर हुए हमले के विरोध में बार न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: उपाध्यक्ष पर हुए हमले के विरोध में बार न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता
Wed, 28 Jan 2026 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 28 Jan 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
सिरसा: वर्क सस्पेंड के चलते खाली पड़ी अधिवक्ताओं की सीटें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग, तीन दिन में 3520 केसों की सुनवाई प्रभावित
फोटो
49
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सिरसा बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अधिवक्ता केवल कंबोज पर हमला करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी न होने के विरोध में मंगलवार को भी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। इससे अब तक अदालतों में करीब 3520 केसों की सुनवाई प्रभावित हो चुकी है। वर्क सस्पेंड के चलते अधिवक्ता अदालतों में पेश नहीं हुए।
एसोसिएशन के प्रधान अधिवक्ता गंगाराम ढाका का कहना है कि पुलिस आरोपी प्रमोद टांक को जब तक गिरफ्तार नहीं करती, वर्क सस्पेंड जारी रहेगा। मंगलवार को सिरसा बार एसोसिएशन के समर्थन में प्रदेश के सभी जिलों की बार एसोसिएशन ने वर्क सस्पेंड रखा है।
उपाध्यक्ष केवल कंबोज ने बताया है कि 17 जनवरी को शाम करीब सवा चार बजे उनके मोबाइल पर प्रमोद टांक की कॉल आई। प्रमोद टांक की प्रेम नगर में परचून की दुकान है, लेकिन व दवाइयां भी बेचता है। उसने उन्हें दुकान पर बुलाया। वह उसकी दुकान पर गए तो प्रमोद टांक दवा के 300 रुपये मांगने लगा। उन्होंने प्रमोद टांक से कहा कि किस बात के 300 रुपये, मैंने कोई दवा नहीं खरीदी, अगर खरीदी है तो उसका बिल दे दो।
विज्ञापन
इसके बाद प्रमोद ने गुस्से में आकर गालियां दीं और बाद में लकड़ी की फट्टी से हमला कर दिया। इसके बाद अधिवक्ता के सिर व चेहरे से खून बहने लगा। इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी प्रमोद टांक पर प्राथमिकी दर्ज कर ली, लेकिन अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई।