फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Work on the Kachari Road underpass will begin before the new year.

Sirsa News: नए साल से पहले शुरू होगा कचहरी रोड अंडरपास का काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Work on the Kachari Road underpass will begin before the new year.
सिरसा। कचहरी रोड अंडरपास नए साल के आगाज से पहले पहले काम शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। सिंचाई विभाग की जमीन को लेने के लिए बीएंडआर विभाग ने दस्तावेजी तैयारियां पूरी कर ली हैं। वहीं, अतिरिक्त उपायुक्त विरेंद्र सहरावत ने सोमवार देर शाम को इस प्रोजेक्ट से जुड़े सभी विभागों के अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान रेल फाटक के पास बनी मार्केट के दुकानदारों ने एडीसी से मुलाकात की। उन्होंने एडीसी से मांग की सर्विस लेन का एरिया उनकी दुकान की दिशा में 30 फीट के आसपास छोड़ा जाए। वहीं, अंडरपास के निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए जाएं। क्योंकि रेलवे स्टेशन व निजी स्कूल को यह रास्ता जाता है और बच्चों व यात्रियों का आवागमन रहता है।
विज्ञापन

एडीसी ने दुकानदारों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वह संतुष्ट रहें, सुरक्षा व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा जाएगा। सभी विभाग इस प्रोजेक्ट पर मिलकर काम करेंगे तो किसी प्रकार की आमजन को परेशानी नहीं होगी। कचहरी रोड फाटक के दुकानदार अनिल गुप्ता एडवोकेट, सुरेश कुमार शर्मा, निर्मल सिंह, गुरदेव सेठी ने कहा कि अंडरपास के लिए काम शुरू हो रहा है, यह बेहद खुशी की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण जाम से आमजन व उन्हें छुटकारा मिलेगी। अतिरिक्त आयुक्त के समक्ष कई मांग हमने रखीं थी। उन्होंने आश्वासन दिया है कि दुकानदारों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी और ऑन द स्पोर्ट अधिकारियों को आदेश भी किए। इस दौरान एसडीएम राजेंद्र सिंह, यातायात प्रदीप कुमार, नगर परिषद एमई प्रवेश कौशिक, बीएंडआर व जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन, एसडीओ व जेई मौजूद रहे।
---
ये हैं मुख्य मांगें :
- दुकानों की ओर सर्विस लेन की चौड़ाई बढ़ाई जाए। स्टेशन व सेंट जेवियर स्कूल को जाने वाला यह मुख्य रास्ता है।
- बरसाती पानी की निकासी के लिए बरसाती नाला न निकाला जाए, उसकी जगह प्रशासन अन्य व्यवस्था करे।
- सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अंडरपास का काम किया जाए।
-----
एडीसी ने ये दिया आश्वासन
- सर्विस लेन की चौड़ाई दुकानों की ओर बढ़ा दी जाएगी।
- जब तक अंडरपास का काम चलेगा, पूरी तरह से सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। पुलिस व संबंधित विभागों के अधिकारी व्यवस्था बनाएंगे।
- बरसाती पानी रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया जाएगा या पाइपलाइन डालने की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed