{"_id":"660d9900cd1939337500e336","slug":"work-on-installing-modern-lights-on-city-parks-and-main-roads-begins-sirsa-news-c-128-1-svns1027-117809-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: शहर के पार्कों और मुख्य सड़काें पर आधुनिक लाइट लगाने का कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: शहर के पार्कों और मुख्य सड़काें पर आधुनिक लाइट लगाने का कार्य शुरू
Wed, 03 Apr 2024 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 03 Apr 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
अग्रवाल पार्क में नगर परिषद द्वारा लगाई गई लाइट।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। शहर के सुंदरीकरण को लेकर विकास कार्य निरंतर जारी है। पार्काें से लेकर सड़कों पर आधुनिक स्ट्रीट लाइट लगाकर रोशन किया जा रहा है। नगर परिषद की ओर से शहर भर में आधुनिक स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। जिससे शहर की सुंदरता बढ़ेगी। अधिकारियों की माने तो शहर में पांच हजार के करीब स्ट्रीट लाइट लगाई जानी है। इन लाइट को लगाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
बता दें कि नगर परिषद की ओर से रानियां रोड पर नई स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य जारी है। ठेकेदार की ओर से नये पोल लगाकर यह लाइट लगाई जा रही हैं। नगर परिषद की ओर से वार्ड 2 के पार्क में स्ट्रीट लाइट लगाने व सुंदरीकरण पर 47 लाख 88 हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी। वार्ड 30 में पार्क के सुंदरीकरण व रंग-बिरंगी लाइट लगाने पर 47 लाख 88 हजार रूपये, वार्ड 3 के पार्क में सुंदरीकरण व रंग-बिरंगी लाइट लगाने पर 46 लाख 85 रुपये खर्च किए जाएंगे।
अग्रवाल पार्क को किया रोशन
नगर परिषद के अधिकारियों की ओर से शहरवासियों की मांग पर अग्रवाल पार्क में आधुनिक स्ट्रीट लाइट लगाई गई हैं। जिससे पार्क की जहां सुंदरता बढ़ी है वहीं पार्क में रात के समय लोग आसानी से घूम सकते हैं। पार्क के सदस्यों के अनुसार पार्क में लाइट लगने से रात के समय लोगों को घूमने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। विभाग की ओर से लाइट लगाने के समिति उनकी आभारी है।
विज्ञापन
-- -
कई क्षेत्रोंं में स्ट्रीट लाइट लगाने की जरूरत
शहर के मिनी बाईपास पर स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग लंबे समय से उठ रही है। इसके अतिरिक्त शहर के कई एरिया में स्ट्रीट लाइट नहीं हैं। वहीं डबवाली रोड, हिसार रोड, बरनाला रोड पर कई जगहों पर पोल व लाइटें नहीं लगी हुई हैं। यहां पर लाइट लगाने की जरूरत है।
-- -
शहर के सुंदरीकरण को लेकर कार्य चल रहा है। आधुनिक स्ट्रीट लाइट लगवाई जा रही हैं। जिससे की शहर की सुंदरता बढ़े। -प्रवीण जेई, नगर परिषद