फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Women workers of Aam Aadmi Party are receiving death threats over phone, audio goes viral

Sirsa News: आम आदमी पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं को मिल रही फोन पर जान से मारने धमकी, ऑडियो हुआ वायरल

Thu, 14 Sep 2023 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 14 Sep 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Women workers of Aam Aadmi Party are receiving death threats over phone, audio goes viral
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। आम आदमी पार्टी से जुड़ी जिले की कुछ महिलाओं को फोन कर उन्हें परेशान करने का मामला सामने आया है। महिलाएं जब उक्त व्यक्ति को फोन करने से मना करती हैं तो उक्त शख्स उन्हें जान से मारने व एके 47 चलाने की धमकी देता है। पीड़ित महिलाओं ने इस बारे में कालांवाली और सिविल लाइन थाने में दी है। वहीं जान से माने की धमकी देने का एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
आम आदमी पार्टी महिला विंग की संयुक्त सचिव दर्शना कौर ने बताया कि उनके पास बीते 3-4 दिनों से अज्ञात व्यक्ति की कॉल आ रही है। पहले उसने खुद को दिल्ली में आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता बताया और पार्टी संबंधित जानकारी मांगने लगा। बार-बार फोन किए जाने के कारण उन्होंने उक्त व्यक्ति को फोन न करने की चेतावनी दी। जिसके बाद से वह उन्हें एके 47 चलाने, जान से मारने की धमकी दे रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हुए ऑडियो में उक्त व्यक्ति कहा रहा है आपके उपायुक्त और एसपी भी उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकते चाहे उनको उसका नंबर दी दे दो। वहीं दर्शन कौर ने बताया कि जिले की आम आदर्मी पार्टी से जुड़ी महिलाओं को भी उक्त व्यक्ति फोन कर रहा है। जिसके बाद उन्होंने अब सिविल लाइन थाना में पुलिस को शिकायत भी इस संबंध में दी है। वहीं उन्होंने अन्य महिलाओं को उक्त नंबर से आने वाली कॉल न उठाने की अपील की है।
विज्ञापन

पूरे प्रदेश में महिलाओं के पास आ रहे है, इस तरह की फोन कॉल
आम आदमी पार्टी सिरसा लोकसभा के सचिव एडवोकेट विरेंद्र कुमार ने बताया कि पूरे प्रदेश में ही आम आदमी पार्टी से जुड़ी महिलाओं के पास इस तरह की फोन कॉल आ रहे हैं। जिसके चलते कई स्थानों पर इस मामले की शिकायत पुलिस को दे दी गई है तो कई थानों में शुक्रवार को शिकायत दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
मामला अभी संज्ञान में नहीं है। थाने में शिकायत दी है तो उसकी जानकारी जुटाई जाएगी और उसके आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-कृष्ण कुमार, थाना प्रभारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed