फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   women sell warden accused for bad behaviour

महिला सेल प्रभारी पर दुर्व्यवहार का आरोप

Sat, 03 Jun 2017 12:06 AM IST
amarujala/Sirsa
amarujala/Sirsa Updated Sat, 03 Jun 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
हरि विष्णु कॉलोनी निवासी सोनू शर्मा ने महिला सेल की प्रभारी कृष्णा यादव पर अभद्र एवं दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। सोनू ने चेतावनी दी है कि 48 घंटों के भीतर अगर इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की जाती है, तो वे उपायुक्त कार्यालय के बाहर कृष्णा यादव के खिलाफ भूख हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन


सोनू शर्मा ने उपायुक्त सिरसा व पुलिस अधीक्षक सिरसा से न्याय की गुहार लगाई है। सोनू शर्मा ने बताया कि ससुराल पक्ष वालों की ओर से उस पर दहेज लेने की शिकायत महिला थाने में दी गई थी और उस मामले में पूछताछ के लिए सोनू शर्मा को महिला पुलिस अधिकारी कृष्णा यादव ने बुलाया था। सोनू शर्मा का आरोप है कि कृष्णा यादव ने दूसरे पक्ष का साथ देते हुए उसके साथ व उसके परिजनों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए झूठा केस दर्ज करने की धमकी दी। सोनू शर्मा ने अब इस मामले में उपायुक्त सिरसा व पुलिस अधीक्षक सिरसा से न्याय की गुहार लगाई है और कृष्णा यादव को पद से सस्पेंड करने की मांग की है। सोनू शर्मा ने मामले की रिकॉर्डिंग भी उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जमा करवा दी है। सोनू शर्मा ने कहा कि अगर 48 घंटों के भीतर इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की जाती है, तो वे उपायुक्त कार्यालय के बाहर कृष्णा यादव के खिलाफ भूख हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन


सोनू शर्मा के खिलाफ हमारे पास शिकायत आई है। मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन उपरोक्त सभी आरोप गलत व बेबुनियाद हैं। पुलिस पर दबाव बनाने के लिए सोनू शर्मा की ओर से इस तरह की स्टेटमेंट जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-इंस्पेक्टर कृष्णा यादव, महिला सेल प्रभारी, सिरसा


हमारे पास शिकायत आई हुई है। हम मामले की जांच कर रहे हैं। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
-विजय कक्कड़, डीएसपी मुख्यालय, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed