फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Woman robbed at knifepoint for guarding daughter's wedding at Palace

Sirsa News: पैलेस में थी बेटी की शादी, रखवाली के लिए घर में सोई महिला रिश्तेदार से चाकू की नोक पर लूट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Woman robbed at knifepoint for guarding daughter's wedding at Palace
मुलतानी कॉलोनी में लुटेरों की ओर से घर में बिखेरा गया सामान । - फोटो : Sirsa
सिरसा। शहर थाना क्षेत्र में स्थित मुलतानी कॉलोनी में तीन लुटेरों ने एक शादी वाले घर में लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। परिवार के सभी सदस्य पैलेस में आयोजित बेटी की शादी में गए हुए थे। घर की रखवाली करने के लिए सोई महिला रिश्तेदार से भी लुटेरे चाकू की नोक पर सोने व चांदी की अंगूठी, कंगन व नकदी लूट ले गए। पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत शहर थाना पुलिस को दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है। वारदात शुक्रवार रात दो बजे की है।
विज्ञापन

मुलतानी कॉलोनी निवासी व्यापारी कमल गोयल की बेटी की शादी का समारोह शहर के एक पैलेस में चल रहा था। परिवार के सभी सदस्य शादी में शामिल थे। कैमरे में कैद हुई घटना के अनुसार रात करीब 2 बजे तीन नकाबपोश युवक गली में मकान की रेकी करते दिखाई दिए। 2 बजकर 12 मिनट पर एक युवक ने गेट पर लगे ताले को ईंट मारकर तोड़ दिया और दो युवक मकान में प्रवेश कर गए जबकि एक युवक बाहर ही खड़ा होकर आसपास की स्थिति देखता रहा। युवक काफी समय तक मकान के कमरों की तलाशी लेते रहे। जिसके बाद अंदर से बंद एक कमरे के दरवाजे को खोलने के लिए युवकों ने खटखटाया। कमरे में ही रिश्तेदारी में आई एक गर्भवती महिला आराम कर रही थी। महिला ने गेट को खोल दिया। गेट खोलने के बाद युवकों ने महिला को चाकू दिखाकर डरा दिया और हाथों में पहने हुए कंगन व अंगूठी उतरवा ली। इसके बाद लुटेरे महिला से नकदी व अन्य आभूषण देने के लिए धमकाते रहे और कमरे की अलमारी के लॉकर व महिला के पर्स में रखी नकदी लेकर फरार हो गए। करीब 35 मिनट तक लुटेरे वारदात को अंजाम देने में लगे रहे। इसके बाद 2 बजकर 47 मिनट पर वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। लुटेरों के जाने के बाद महिला ने मामले की जानकारी अपने पति व परिवार के सदस्यों को दी तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। लुटेरे करीब तीन लाख की नकदी और सोने चांदी के आभूषण लेकर फरार हुए थे। वहीं शिकायत के आधार पर शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला बोली : चाकू दिखाकर दी थी जान से मारने की धमकी
पीड़ित महिला मोनिका ने बताया कि वह रिश्तेदारों की शादी में शामिल होने के लिए आई थी। रात करीब डेढ़ बजे उसका पति उसे पैलेस से लेकर घर पर आ गया था। वह कमरे में आराम कर रही थी और उसका पति घर के मुख्य गेट को बाहर से ताला लगाकर शादी में शामिल होने के लिए चला गया। जिसके बाद लुटेरों ने घर में प्रवेश कर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। उक्त लुटेरों ने उसे चाकू दिखाकर सोने चांदी के आभूषण व नकदी लूट ली। उन्होंने मंगलसूत्र उतारकर देने के लिए भी कहा और जान से मारने की धमकी थी दी। लेकिन उसने मंगलसूत्र उतारकर नहीं दिया। इस पर वे रुपये और बाकी सामान लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुलतानी कॉलोनी में लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटे हुए हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सभी परिवार के सदस्य शादी में शामिल थे, तब आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया।
- धर्मवीर, शहर थाना प्रभारी, सिरसा

विवाह वाले घर में सामान की चोरी होने के बाहर एकत्र हुए रिश्तेदार व परिवार के सदस्य

विवाह वाले घर में सामान की चोरी होने के बाहर एकत्र हुए रिश्तेदार व परिवार के सदस्य - फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed