फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Woman raped by making obscene video

महिला का अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कर्म किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Woman raped by making obscene video
सिरसा। महिला का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने मामले में महिला थाना पुलिस की ओर से मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन

ं पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि समाजसेवी लखवीर सिंह सोढ़ी उसके पति का दोस्त है। वह कुछ समय पहले बीमार थी और उसकी दवाई चल रही थी। उसके पति के कारण आरोपी का भी उसके घर पर आना जाना था। आरोप है आरोपी ने एक दिन उसका अश्लील वीडियो बना लिया और बाद में उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोप है कि उसे ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म भी कई बार किया। अब परिवार को देखकर उसने लड़ाई लड़ने का फैसला ले लिया। इसके बाद उसने अब मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला की ओर से दुष्कर्म किए जाने की शिकायत दी गई है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। ---मंजू बाला, महिला थाना प्रभारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed