फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Woman dies due to drowning in a water tank built in the field

खेत में बनी पानी की डिग्गी में डूबने से महिला की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Woman dies due to drowning in a water tank built in the field
सिरसा। गांव जोधपुरिया के खेत में बनी पानी की डिग्गी में डूबने से एक महिला की मौत हो गई। महिला को डिग्गी में गिरता देख उसके पति ने बचाने की कोशिश भी की, परंतु पानी की गहराई अधिक होने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव जोधपुरिया का रोहताश कुमार अपने परिवार के साथ खेत में बनी ढाणी में रहता है। उसके साथ उसकी पत्नी सुनीता व बेटा भी रहते हैं। रविवार सुबह रोहताश खेत में काम रहा था। खेत में ही पानी की डिग्गी बनी हुई है। सुनीता किसी काम से डिग्गी के पास गई तो उसका पांव फिसल गया। सुनीता को पानी में गिरता देखकर उसके बेटे ने इसकी पिता रोहताश को जानकारी दी तो रोहताश भागकर डिग्गी के पास आया तथा अपनी पत्नी को निकालने का प्रयास किया। परंतु पानी काफी गहरा होने के कारण वह उसे निकाल नहीं पाया। शोर सुनकर आसपास के खेतों में काम करने वाले लोग भी वहां पर आ गए तथा उन्होंने रस्सी की सहायता से डिग्गी में गिरी सुनीता को बाहर निकाला, परंतु तब तक सुनीता की मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना सदर पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया तथा पोस्टमार्टम करवाने के लिए सिरसा के नागरिक अस्पताल में भेज दिया। बता दे कि सुनीता की इससे पहले अन्य व्यक्ति से शादी हुई थी और उसके पति की किसी कारण मौत हो गई। वहीं रोहताश की भी पहले शादी हो चुकी है। जिससे उसका एक लड़का था। करीब एक वर्ष पहले रोहताश और सुनीता की शादी हुई थी और वे तीनों ही खेत में बनी ढाणी में रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed