फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   woman dies due to car collision

कार की टक्कर से दूध लेने जा एक महिला की मौत, दूसरी घायल

Wed, 06 May 2020 05:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 05:33 PM IST
विज्ञापन
woman dies due to car collision
शहर के वाल्मीकि चौक के निकट पैदल दूध लेने जा रही दो महिलाओं को तेज रफ्तार कार चालक ने टक्कर मार दी, जिससे एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरी को मामूली चोटें आई हैं। कार चालक मौके से भागने में कामयाब हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस को दिए बयान में सीएमके कॉलेज रोड स्थित इंद्रपुरी मोहल्ला निवासी महिला मंजू ने बताया कि मंगलवार की सुबह वह अपनी जेठानी पूनम के साथ पैदल दूध लेने के लिए आईटीआई चौक की ओर जा रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार चालक ने पीछे से दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसकी जेठानी रोड पर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उसे मामूली चोटें आई। उसने तुरंत परिजनों को सूचित कर एंबुलेंस की मदद से पूनम को अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया। गंभीर चोटें होने के कारण चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान पूनम की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया। बाद में पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed