फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Woman died under suspicious circumstances in JJ Colony

Sirsa News: जेजे कॉलोनी में संदिग्ध हालात में महिला की मौत

Thu, 23 Feb 2023 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 23 Feb 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Woman died under suspicious circumstances in JJ Colony
जेजे कॉलोनी वासियों से पूछताछ करते पुलिस कर्मी ।
सिरसा। शहर की जेजे कॉलोनी में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आसपास के लोगों को जब महिला के मौत के बारे में मालूम पड़ा, तो डायल 112 को सूचना दी गई। सूचना पाकर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और इस संबंध में शहर थाना पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार मृत महिला की पहचान मुस्कान के रूप में हुई है। उसका शव कॉलोनी के खंडहर भवन में मिला है। महिला का शव भवन में एक चादर के ऊपर पड़ा था। हालांकि उनके परिवार के बारे में किसी को भी जानकारी नहीं है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं जेजे कॉलोनी निवासी संतोष ने बताया करीब दो वर्ष से कॉलोनी में रहती थी। उसके परिवार में कोई भी नहीं था। लोग इसे खाना दे देते थे। महिला कभी कहां तो कभी कहां बसर कर लेती थी। वहीं उन्होंने बताया कि वह गोली का नशा करती थी और अविवाहित होने के बाद भी वह गर्भवती थी। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की स्थिति की जानकारी मिल पाएगी। प्रथम जांच में महिला के माथे पर हल्की चोट भी आई हुई है।
विज्ञापन

अधिकारी बोले
जेजे कॉलोनी में लावारिस महिला का शव मिला है। सीन ऑफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची है। घटनास्थल का मुआयना किया गया है। महिला की शिनाख्त के लिए 72 घंटों के लिए शव को नागरिक अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया जाएगा। एमसी के बयानोंं पर कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुमित कुमार, जांच अधिकारी, जेजे कॉलोनी सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed