फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Without Lav - LET Union emerged from decaying road

बिना लाव-लश्कर खस्ताहाल रोड से निकले केंद्रीय मंत्री

Wed, 18 Jun 2014 12:00 AM IST
sirsa
sirsa Updated Wed, 18 Jun 2014 12:00 AM IST
विज्ञापन

दुराचार मामले में फंसे केंद्रीय मंत्री निहाल चंद मेघवाल मंगलवार को बगैर अपने लाव-लश्कर के डबवाली से होते हुए दिल्ली से श्रीगंगानगर के लिए निकल गए। मोदी कैबिनेट के इस मंत्री ने गंतव्य तक पहुंचने के लिए अलग रास्ते का प्रयोग किया। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे केंद्रीय मंत्री निहाल चंद मेघवाल दिल्ली से श्रीगंगानगर के लिए रवाना हुए थे। वे बहादुरगढ़, हांसी, हिसार, सिरसा होते हुए डबवाली पहुंचे।

विज्ञापन


वे लालबत्ती वाली गाड़ी में सवार थे। सिरसा से उनके साथ चल रही पायलट गाड़ी गांव डबवाली पहुंची। गांव डबवाली में शहर थाना की पीसीआर ने मंत्री को रिसीव किया। शहर के गोल चौक से उन्हें मालवा बाईपास ले जाया गया। डबवाली-मलोट रोड पर जाम होने के कारण उनकी गाड़ी को गुरुनानक कॉलेज गुरुद्वारा के नजदीक लिंक रोड़ से सीतोगुनो (पंजाब) की ओर रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन


इस रास्ते से क्यों नहीं गए मंत्री
केंद्रीय मंत्री को विरोध का डर सताता रहा। वे दिल्ली से डबवाली तक सिंगल गाड़ी में पहुंचे। डबवाली से वाया अबूबशहर तथा चौटाला होकर जाने पर मंत्री महज ढाई घंटे से पौने तीन घंटे में श्रीगंगानगर पहुंच सकते थे। यह मार्ग भी टिप-टॉप है लेकिन मंत्री ने अपने जाने के लिए पंजाब के सीतोगुनो वाला लंबी दूरी वाला रोड़ चुना।
विज्ञापन
विज्ञापन


चूंकि डबवाली-चौटाला रोड पर जाने से दुराचार पीड़िता का गांव अबूबशहर बीच में आता था। विरोध से बचने के लिए केंद्रीय मंत्री ने उपरोक्त रास्ता चुना। पंजाब के सीतोगुनो वाले रोड की हालत भी खस्ता है। वहीं श्रीगंगानर पहुंचने में भी करीब साढ़े तीन घंटे लगते हैं।

विरोध के चलते चुना रास्ता
1. डबवाली-मलोट रोड़ पर रेलवे पुल का निर्माण हो रहा है। इसके बावजूद केंद्रीय मंत्री ने दिल्ली से श्रीगंगानगर पहुंचने के लिए यही मार्ग चुना।
2. डबवाली-चौटाला रोड़ से श्रीगंगानगर जाते तो पीड़िता के गांव अबूबशहर में विरोध का डर था।
3. निहाल चंद मेघवाल के कार्यक्रम को पूरी तरह से गुप्त रखा गया। आज सुबह ही प्रशासन को मैसेज प्राप्त हुआ।
4. सीतोगुनो रोड़ की हालत खस्ता है, इसके बावजूद मंत्री इसी सड़क मार्ग से गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed