फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   With the arrival of Diwali festival, cases of stubble burning started increasing, stubble burnt at two places in the district, case registered against four farmers

Sirsa News: दिवाली पर्व आने के साथ ही बढ़ने लगे पराली जलाने के मामले, जिले में दो जगह जली पराली, चार किसानों पर केस दर्ज

Tue, 29 Oct 2024 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 29 Oct 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
With the arrival of Diwali festival, cases of stubble burning started increasing, stubble burnt at two places in the district, case registered against four farmers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। दिवाली आने के साथ ही पराली जलाने में मामलों में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिले में सोमवार को दो जगह पर पराली को आग के हवाले किया गया। इस मामले में पुलिस ने चार किसानों के खिलाफ एफआईआर की है। इससे पहले रविवार को भी पराली जलाने पर एक किसान के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। जिले में अब तक पराली जलाने की 21 लोकेशन कृषि विभाग को मिली है।
पराली प्रबंधन के प्रयासों के बाद भी पराली जलाने के मामलों में कमी नहीं आ रही है। जिले में हर बार दिवाली पर्व पर आतिशबाजी के आड़ में किसानों बड़े स्तर पर पराली को आग लगाते हैं। इसके चलते प्रदूषण का स्तर भी खतरनाक स्तर तक पहुंच जाता है। पिछले वर्ष दिवाली पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 350 के आसपास पहुंच गया था।
विज्ञापन

हालांकि अभी जिले के एक्यूआई स्तर 170 के पास पहुंच गया है, जोकि मध्यम स्तर का है। ऐसे में दिवाली पर एक्यूआई में बड़े स्तर पर उछाल आने की आंशका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



गांव फरमाई कलां में पांच एकड़ में जलाई पराली
गांव फरमाई कलां में सोमवार रात किसान हरी राम पुत्र अमी चंद ने अपनी 5 एकड़ खेत में पराली को आग लगा दी। पराली जलाने जाने की सूचना पाकर कृषि अधिकारी प्रभजोत सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को भी इसकी सूचना दी। कृषि अधिकारी ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपी किसान के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी किसान हरी राम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

मौके पर पहुंचे अधिकारी तो जलती मिली पराली
गांव भावदीन में पराली जलाने पर महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में कृषि अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि ग्राम सचिव नरेंद्र सिंह के साथ वे गांव भावदीन में गश्त पर थे। इस दौरान बरुवाली रोड पर पराली में आग लगाने की सूचना प्राप्त होती है। मौके पर पहुंचे तो पराली में आग लगाई गई थी। राजस्व रिकॉर्ड की जांच की तो भूमि के मालिक बलविदंर कौर, हरदीप सिंह व मनदीप सिंह पाए गए। तीनों के खिलाफ पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।




आतिशबाजी के बीच पराली जलाने की घटनाएं बढ़ने की आशंका
जिला प्रशासन की ओर से पराली जलाने को लेकर पहले ही अलर्ट जारी किया हुआ है। पराली जलाने के अधिकतर मामले बिना हरसेक की लोकेशन के दर्ज किए गए हैं। ग्राम सचिव, पटवारी और कृषि अधिकारियों की गश्त के कारण ये मामले सामने आ रहे हैं। अधिकारियों की टीमों को दिवाली के लिए हाई अलर्ट किया गया है। पटाखों के बीच पराली में आगजनी की घटनाएं बढ़ने की आशंका हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed