{"_id":"660c51ce2f4c3f805605a274","slug":"will-win-sirsa-lok-sabha-seat-by-a-big-margin-abhay-chautala-sirsa-news-c-128-1-sir1002-117737-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसा लोकसभा सीट बड़े अंतर से जीतेंगे : अभय चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा लोकसभा सीट बड़े अंतर से जीतेंगे : अभय चौटाला
Wed, 03 Apr 2024 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 03 Apr 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। इंडियन नेशनल लोकदल के विधायक और प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि सिरसा सहित सभी सीटों पर इनेलो बड़े अंतर से जीत दर्ज करेगी।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 6 अप्रैल को ताऊ देवीलाल की पुण्यतिथि का कार्यक्रम दिल्ली में आयोजित होगा। जिसमें इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला शिरकत करेंगे।
इसके अतिरिक्त 6 अप्रैल को ही प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली में आयोजित की जाएगी। जिसमें हरियाणा की बाकी 9 सीटों पर उम्मीदवारों पर मंथन पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा किया जाएगा। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि जल्द ही पार्टी के सीनियर लीडरशिप बाकी सीटों पर भी अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी।
चौटाला ने कहा कि भाजपा पूरे देशभर की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करती है। लेकिन हरियाणा की 10 सीटों में से कांग्रेस के नेताओं को ही भाजपा में शामिल करवा उन्हें उम्मीदवार बनाया गया है। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि कुरुक्षेत्र सहित हरियाणा की सभी 10 सीटों पर लोकसभा चुनाव के लिए जनता में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है और प्रदेश की जनता का समर्थन इस बार इनेलो के साथ रहेगा। उन्होंने कहा कि जब लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा नेता गांवों में प्रचार करने के लिए जाएंगे तब भाजपा नेताओं को हरियाणा में विरोध झेलना पड़ेगा। इस मौके पर इनेलो जिलाध्यक्ष कश्मीर सिंह करीवाला, पूर्व विधायक डॉ. सीताराम, धर्मवीर नैन, गंगाराम बजाज, प्रवक्ता महावीर शर्मा, कृष्णा फौगाट, गुरविंद्र सिंह सरपंच, गुरदयाल मेहता मौजूद रहे।