फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Will give jobs to the families of farmers of the state killed in the farmers' movement: Hooda

किसान आंदोलन में मारे गए प्रदेश के किसानों के परिवारों को देंगे नौकरी : हुड्डा

Fri, 04 Oct 2024 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 04 Oct 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Will give jobs to the families of farmers of the state killed in the farmers' movement: Hooda
जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद  दीपेंद्र सिंह हुड्डा। पार्टी प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चोपटा। चुनाव के लिए प्रचार के आखिरी दिन ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी भरत सिंह बैनीवाल के पक्ष में रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने प्रचार किया। सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में जनता ने कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना लिया है। इनेलो, जजपा व हलोपा की चालों से जनता भलीभांति परिचित हो चुकी है। ये तीनों पार्टियां बीजेपी की बी टीमें हैं, जो कांग्रेस की सरकार बनने से रोकने के लिए अंदरूनी तौर पर एकजुट हैं।
उन्होंने कहा कि जनता इनकी राजनीति को अच्छी तरह समझ चुकी है। हुड्डा ने कहा कि भाजपा ने हरियाणा को विकास की पटरी से नीचे उतार दिया है। हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने पर आंदोलन के दौरान मारे गए हरियाणा के किसानों के परिवारों को एक-एक सरकारी नौकरी दी जाएगी। हुड्डा ने कहा कि भरत सिंह उनके चाचा लगते है, जीत के बाद हम चाचा भतीजा मिलकर ऐलनाबाद में विकास की गंगा बहाएंगे।
विज्ञापन


भावुक हुए भरत सिंह बैनीवाल, बोले- यह मेरा आखिरी चुनाव
जनसभा में को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी भरत सिंह बैनीवाल ने भावुक होते हुए कहा कि यह उनका आखरी चुनाव है। इसके बाद वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने लोगों के आगे अपनी झोली फैलाते हुए इस चुनाव में उनको जीत दिलाने की भावुक अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed