{"_id":"6757340a235b1555900da47e","slug":"wife-and-mother-in-law-accused-of-selling-three-month-old-son-sirsa-news-c-128-1-slko1008-129780-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: पत्नी और सास पर तीन माह के बेटे को बेचने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: पत्नी और सास पर तीन माह के बेटे को बेचने का आरोप
Mon, 09 Dec 2024 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 09 Dec 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
रानियां। शहर के वार्ड नंबर एक निवासी कुलदीप सिंह पुत्र गुरचरण सिंह ने अपनी पत्नी और सास पर तीन माह के बेटे को बेचने का आरोप लगाया है। पीड़ित पिता ने अपने बच्चे की वापसी के लिए रानियां थाना में शिकायत दर्ज करवाकर न्याय की मांग की है।
पीड़ित कुलदीप ने बताया कि वह यूपी का रहने वाला है। करीब आठ साल पहले उसकी शादी ख्योंवाली ढाणी निवासी युवती से शादी हुई थी। इसके बाद उसकी सास और पत्नी ने उसे यूपी से रानियां बुला लिया। इसलिए वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ यहीं रह रहा है। कुछ महीने से वह डबवाली के पास मजदूरी कर रहा है।
कुछ माह पहले जब वह काम पर गया तो उसकी पत्नी का प्रसव होने वाला था। करीब चार माह बाद जब वह घर लौटा तो पड़ोसियों और रिश्तेदारों से उसे पता चला कि उसकी पत्नी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धोतड़ में एक बेटे को जन्म दिया था।
विज्ञापन
आरोप है कि पत्नी और सास ने उस लड़के को 1.80 लाख रुपये में किसी को बेच दिया। इसलिए उसने रानियां पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज करवाई थी। उसने पीड़ित कुलदीप सिंह ने अपने बच्चे को वापस दिलाने और इस मामले में दोषी व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है लेकिन तीन महीने बाद भी पुलिस ने उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की।
-- -- -- --
मेरे संज्ञान में ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है। अगर ऐसी कोई शिकायत दी गई है तो मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। -
दिनेश कुमार, थाना प्रभारी, रानियां।
-- -