फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   While going to the niece's wedding, Bolero collided with a tree uncontrollably, one person died, seven were injured

भांजी की शादी में जाते समय अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बोलेरो, एक शख्स की मौत, सात हुए घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
While going to the niece's wedding, Bolero collided with a tree uncontrollably, one person died, seven were injured
बरूवाली द्वितीय में पेड़ से टकराई बोलेरो। - फोटो : Sirsa
सिरसा। जिले के गांव बरुवाली द्वितीय के पास बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में चालक की मौके पर मौत हो गई जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राजस्थान के हनुमानगढ़ के मिर्जावाली मेहर विजय सिंह अपने परिवार के साथ जमाल में अपनी भांजी की शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। देर शाम को चोपटा क्षेत्र के गांव बरूवाली द्वितीय के पास बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। बोलेरो को सुनील कुमार निवासी मिर्जावाली चला रहा था। हादसे में चालक सुनील सहित बोलेरो में सवार विजय सिंह, रणबीर, लोकेश, हंसराज, रमेश, अभिषेक और विजय गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी को गाड़ी से निकालकर नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से डॉक्टरों ने सात को रेफर कर दिया। जबकि मामूली रूप से घायल विजय कुमार को दाखिल कर इलाज शुरू कर दिया। यहां से उनके परिजन सभी घायलों को निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। अस्पताल में चालक सुनील (26) निवासी मिर्जावाली मेहर जिला हनुमानगढ़ की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

उबड़ खाबड़ रास्ता होने के कारण अनियंत्रित हुई बोलेरो
घायलों ने बताया कि बरूवाली द्वितीय के पास रास्ता उबड़ खाबड़ होने के कारण बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई थी। चालक की तरफ गाड़ी टकराने के कारण सुनील को काफी चोटें आई थी। आसपास के लोगों ने भारी मशक्कत के बाद चालक को गाड़ी से बाहर निकाला। हालांकि परिचालक की तरफ बैठे लोगों को मामूली चोटें लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी सवार सभी लोग जमाल में विवाह समारोह में आ रहे थे। रास्ते में बरूवाली द्वितीय के पास बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में गाड़ी चालक सुनील की निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
-सत्यवान, थाना प्रभारी, नाथूसरी चोपटा, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed