{"_id":"61aba5ab34d63f64d365f6d3","slug":"when-the-contractor-removed-the-drivers-they-got-upset-stopped-the-vehicles-by-protesting-sirsa-news-hsr6185805198","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार ने चालकों को हटाया तो बिफरे, धरना देकर रोक दी गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदार ने चालकों को हटाया तो बिफरे, धरना देकर रोक दी गाड़ियां
विज्ञापन
नगर परिषद कार्यालय गेट के सामने धरना लगाकर बैठे कर्मचारी।
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान करने वाले कर्मचारियों और ठेका एजेंसी के बीच विवाद हो गया। ऐसे में ठेेकेदार ने 25 ड्राइवरों को नौकरी से हटा दिया और नए ड्राइवर भर्ती कर लिए। लेकिन हटाए गए अनुबंधित कर्मचारियों ने शनिवार को नगर परिषद कार्यालय के बाहर ना केवल प्रदर्शन किया बल्कि गेट पर धरना देकर बैठ गए। डोर-टू-डोर कूड़ा उठान के लिए निकलने वाली गाड़ियों को भी गेट पर रोक दिया और बाहर नहीं जाने दिया। ऐसे में शनिवार दोपहर तक कूड़ा उठान कार्य ठप रहा। ऐसे में डंपिंग स्टेशनों पर कूड़े के ढेर लग गए। दोपहर बाद नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर समस्या सुनी और सोमवार तक नियम देख कर समाधान करने का आश्वासन दिया। इस पर कूड़ा उठान का काम शुरू हो पाया।
शहर के सभी 31 वार्डों से डोर-टू-डोर कूड़ा उठान करने का काम नगर परिषद ठेका एजेंसी के माध्यम से करवा रही है। ये गाड़ियां सभी कॉलोनी, मोहल्लों में जाती है और कूड़ा एकत्र करके डंपिंग प्वाइंट पर डालती है। ये काम ठेका एजेंसी डिंगमैन पावर के पास है। शुक्रवार को ठेका एजेंसी ने 25 ड्राइवरों को नौकरी से हटा दिया और सभी से गाड़ियों की चाबियां भी ले ली। इसके बाद हटाए गए अनुबंधित कर्मचारी बिफर गए और शनिवार सुबह 7 पहले से पहले ही नगर परिषद के गेट पर एकत्र हो गए। यहां उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया और गेट पर धरना देकर बैठ गए। कूड़ा उठान के लिए गाड़ियां निकलने लगी तो रास्ता रोक लिया और गाड़ियां बाहर नहीं आने दी। धरना दोपहर तक जारी रहा और शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान का काम ठप हो गया। इस कारण डंपिंग प्वाइंट पर कूड़े के ढेर लग गए क्योंकि कुछ रिक्शा चालक भी निजी तौर पर कूड़ा उठान का काम करते हैं।
स्थिति बिगड़ी तो मौके पर पहुंचे कार्यकारी अधिकारी, दिया आश्वासन
दोपहर तक कूड़ा उठान का काम ठप हो गया और स्थिति बिगड़ने लगी तो नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संदीप मलिक मौके पर पहुंचे। उन्होंने धरनारत कर्मचारियों की समस्या सुनी। कर्मचारियों ने समस्या बताई और ठेका एजेंसी पर आरोप लगाए कि उन्हें डीसी रेट अनुसार वेतन नहीं दिया जाता। इसका विरोध किया तो ठेका एजेंसी ने उन्हें नौकरी से ही हटा दिया। इतना ही नहीं ठेका एजेंसी ने नए ड्राइवरों को भर्ती भी कर लिया। कर्मचारी सुनील कुमार, मुकेश कुमार, राकेश कुमार, मनोज अठवाल, नरेश कुमार ने कहा कि अगर सोमवार तक सभी कर्मचारियों को नहीं रखा गया तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। इस पर कार्यकारी अधिकारी संदीप मलिक ने उन्हें समाधान का आश्वासन दिया और रिकार्ड चेक करने की बात कही। ईओ ने सोमवार तक का समय मांगा। इसके बाद कूड़ा उठान की गाड़ियों को नए ड्राइवरों के साथ रवाना किया गया और शहर से डोर-टू-डोर कूड़ा उठान का काम शुरू हो पाया।
विज्ञापन
कर्मचारियों का आरोप : झूठ बोलकर ली हमसे गाड़ियों की चाबी
ठेका एजेंसी के कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उन्हें डीसी रेट अनुसार वेतन नहीं दिया जा रहा है। इसका विरोध किया गया तो ठेका एजेंसी ने उन्हें नौकरी से हटा दिया। कर्मचारियों ने कहा कि ठेकेदार ने जीपीएस चेक करने की बात कहकर सभी ड्राइवरों से गाड़ी की चाबियां ले ली और नए ड्राइवरों को काम पर रख लिया।
धरने की सूचना मिलने पर मौके पर गए थे। अनुबंधित कर्मचारियों का आरोप है कि डीसी रेट अनुसार वेतन नहीं दिया जा रहा। इसलिए ठेका एजेंसी का रिकार्ड चेक करना पड़ेगा। सोमवार को ऑफिस खुलने पर रिकॉर्ड जांचेंगे और उसके बाद अगला फैसला लेंगे।
-संदीप मलिक, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, सिरसा।
नियम है कि शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान नि:शुल्क किया जाएगा, लेकिन शिकायतें आ रही थी कि गाड़ियों के चालक लोगों से कूड़ा उठान के बदले पैसे की मांग करते हैं। इसके अलावा जहां तक डीसी रेट अनुसार वेतन की बात है तो उन चालकों की ड्यूटी सुबह 7 से 11 बजे है और इसके अनुसार डीसी रेट के हिसाब से ही निर्धारित वेतन दिया जा रहा है। मुख्य रूप से शिकायतें आने के कारण ही इन ड्राइवरों को नौकरी से हटाकर दूसरे कर्मचारियों को काम पर रखा है ताकि जनता को नि:शुल्क सुविधा मिलती रहे और बेहतर सर्विस दे सकें।
-बृजलाल पचार, ठेकेदार, डिंगमैन पावर, सिरसा।

ईओं संदीप मलिक को ज्ञापन सौंपते कर्मचारी।- फोटो : Sirsa

धरने के चलते डंपिंग स्टेशन पर फैले कूड़े में मुंह मारते पशु।- फोटो : Sirsa