फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   When sins increase then God himself incarnates and ends them: Dadhich

पाप बढ़ते हैं तो भगवान स्वयं अवतरित हो करते हैं अंत : दाधिच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
When sins increase then God himself incarnates and ends them: Dadhich
 कथा सुनाते शास्त्री जयदेव।
बडागुढ़ा। गांव फतेहपुरिया नियामत खां में स्थित श्री श्याम गोशाला में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का श्रद्धालु भरपूर लाभ उठा रहे हैं। कथा के पांचवें दिन कथावाचक ने श्रद्धालुओं को कथा में भगवान श्री कृष्ण के जन्म एवं उनकी बाल लीलाओं का प्रसंग सुनाया। कथावाचक शास्त्री जयदेव दाधिच ने कहा कि जब धरती पर पाप बढ़ते हैं तो स्वयं अवतरित होकर उनका अंत करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भोजवंशी राजा उग्रसेन मथुरा में राज करते थे। उनके अत्याचारी पुत्र कंस ने उन्हें कारागार में डाल दिया और स्वयं राजा बन बैठा। कंस की एक चचेरी बहन थी देवकी। जिसका विवाह उसने अपने मित्र वासुदेव नामक यदुवंशी राजा के साथ किया। जब कंस अपनी बहन देवकी को उसकी ससुराल पहुंचाने जा रहा था तो रास्ते में उसे आकाशवाणी सुनाई दी कि तूं जिस देवकी को छोड़ने जा रहा है इसी देवकी की 8वीं संतान सर्वनाश का कारण बनेगी। यह सुनकर कंस वासुदेव को मारने के लिए बढ़ा तो देवकी ने कंस ने प्रार्थना करते हुए कहा कि वह वासुदेव को छोड़ दें। उनके जो भी संतान होगी उसे व उसे सौंप देंगे।
विज्ञापन

कंस ने इस बात को मानते हुए वासुदेव और देवकी को कारागार में डाल दिया। कंस ने एक-एक कर देवकी की 7 संतानों को मार दिया। कंस के अत्याचारों से उसकी प्रजा भी काफी दु:खी थी। कथावाचक ने कहा कि जब-जब पृथ्वी पर पाप-अत्याचार बढ़ते हैं और धर्म की हानि होती है तो भगवान स्वयं अवतार लेते हैं और उसका अंत करते हैं। कंस के पाप का घड़ा भर चुका था। इसलिए भगवान ने भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष के आठवें दिन माता देवकी की कोख से श्री कृष्ण के रूप में 8वीं संतान के रूप में जन्म लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed