फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Wheat procurement from tomorrow, Hafed has not yet put up tender for loading and unloading

गेहूं की खरीद कल से, हैफेड ने अभी नहीं लगाया लोडिंग और अनलोडिंग का टेंडर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Wheat procurement from tomorrow, Hafed has not yet put up tender for loading and unloading
जिला खाद्य एंव आपूर्ति नियंत्रण कार्यालय के समक्ष एकत्र हुए ठेकेदार। - फोटो : Sirsa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। गेहूं की सरकारी खरीद शुक्रवार से शुरू हो रही है, लेकिन सरकारी खरीद करने वाली एजेंसी हैफेड ने ट्रक लोडिंग और अनलोडिंग का टेंडर ही नहीं दिया है। इसके साथ ही टर्न ओवर की सीमा भी बढ़ा दी गई है। पहले जहां 20 लाख टर्न ओवर वाले ठेकेदार को टेंडर दिया जाता था, अब सीमा बढ़ाकर 1.60 करोड़ कर दी गई है। इसके विरोध में वीरवार को पुराने ठेकेदार एजेंसी के कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठ गए। ठेकेदारों का आरोप है कि टेंडर में ढील का मुख्य उद्देश्य सरकार के चहेतों को फायदा पहुंचाना है।
गेहूं की खरीद को लेकर अन्य एजेंसियों के साथ-साथ हैफेड भी अपना टेंडर जारी करती है। इसकी प्रक्रिया मार्च में ही पूरी कर ली जाती है, लेकिन इस बार हैफेड ने टेंडर की समय अवधि बढ़ाकर 31 मार्च से 6 अप्रैल को कर दिया है। पुराने ठेके की समय सीमा भी वीरवार को समाप्त हो चुकी है। अब नया ठेके का 6 अप्रैल को टेंडर खुलने के बाद शुरू होगा । इसके साथ ही टर्न ओवर की सीमा भी बढ़ा दी गई है। पहले जहां 20 लाख टर्न ओवर वाले ठेकेदार को टेंडर दिया जाता था अब उसकी सीमा बढ़ाकर 1 करोड़ 60 लाख कर दी गई है। इसी विरोध अब पुराने ठेकेदार कर रहे हैं और इसी के चलते वीरवार को रानियां रोड स्थित हैफेड के गोदाम के मुख्य गेट पर सभी ठेकेदारों ने धरना दे दिया और आगे भी जारी रखने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

सरकार की मंशा अपने चहेतों को लाभ पहुंचना है
मंगाला हैफेड गोदाम के ठेकेदार अशोक कुमार ने बताया कि वे करीब 9 से 10 सालों से गेहूं उठान का ठेका लेते आ रहे हैं, क्योंकि पहले टर्न ओवर की सीमा 20 लाख रुपये थी, लेकिन इस बार इसे कई गुणा बढ़ाकर 1 करोड़ 60 लाख रुपये कर दी गई है। जिसका मतलब साफ है कि सरकार अपने चहेतों को लाभ पहुंचना चाहती है। जिसका यूनियन में कड़ा विरोध है और आज इसी को लेकर हैफेड कार्यालय के समक्ष धरना दिया गया है जो आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
हैफेड के गोदाम व क्षमता
जिला के विभिन्न क्षेत्रों में हैफेड के करीब 10 गोदाम है।
गोदाम क्षमता
मंगाला 25 लाख बैग
भंभूर 6 लाख बैग
केलनियां रोड 3 लाख बैग
धिंगतानियां 3 लाख बैग
ढाबा 6 लाख बैग
ऐलनाबाद निमला गांव 42 लाख बैग
डबवाली 40 लाख बैग
कालांवाली 25 लाख बैग
डिंग मंडी 11 लाख बैग
पन्निवाला मोटा 31 लाख बैग
हैफेड के टेंडर को लेकर प्रक्रिया चल रही है। पारदर्शी तरीके से सभी प्रकार की प्रक्रिया की जा रही है। जयवीर यादव, एसडीएम, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed