{"_id":"6439903c5f5caccec805427a","slug":"wheat-lifting-started-after-three-days-seven-lakh-quintals-left-to-be-lifted-sirsa-news-c-21-1-106759-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: तीन दिनों के बाद मंडियों से गेहूं का उठान शुरू, अभी सात लाख क्विंटल का उठान शेष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: तीन दिनों के बाद मंडियों से गेहूं का उठान शुरू, अभी सात लाख क्विंटल का उठान शेष
विज्ञापन
सिरसा। एजेंसियों की ओर से पोर्टल को अपडेट किए जाने के बाद शुक्रवार को मंडियों में उठान का कार्य शुरू हो पाया है। मंडियों में पहले दिन करीब दो लाख बैगों का उठान हो पाया है। हालांकि मंडियों में अभी भी सात लाख क्विंटल गेहूं के उठान का काम होना शेष है। वहीं मंडियों में अब हर रोज तीन लाख क्विंटल की आवक होना शुरू हो चुकी है। जिससे जिले की मंडियां अब गेहूं से अटती जा रही हैं।
वहीं हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के उपायुक्तों की बैठक ली। बैठक में उपमुख्यमंत्री ने गेहूं व सरसों खरीद, क्षतिपूर्ति पोर्टल, जिंसवार फसल रबी-2023 की समीक्षा की। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी समय-समय पर मंडियों का निरीक्षण करें और यह सुनिश्चित करें कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। मंडियों में आने वाले किसानों को गेट पास लेने में तथा फसल बिक्री में परेशानी नहीं होनी चाहिए। वीडियो कॉन्फ्रेंस में उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने बताया कि जिले की मंडियों में अब तक आठ लाख 43 हजार 282 क्विंटल गेहूं की आवक तथा 7 लाख 81 हजार 27 क्विंटल की खरीद हो चुकी है। इसके अलावा जिला में 4 लाख 17 हजार 60 क्विंटल सरसों की आवक हो चुकी है। इसके अलावा सभी एसडीएम व तहसीलदार लगातार मंडियों का निरीक्षण कर रहे हैं और जिला के साथ लगते बॉर्डर एरिया पर विशेष निगरानी की जा रही है। उपायुक्त ने डीएफएससी को निर्देश दिए कि ट्रांसपोर्ट ठेकेदारों को सचेत करें कि मंडियों से फसल उठान को लेकर कोई समस्या नहीं आनी चाहिए।
रविवार को विशेष तौर पर अधिक से अधिक उठान कार्य करवाएं। उन्होंने बताया कि क्षतिपूर्ति पोर्टल पर जिले के 282 गांवों के 12 हजार 264 किसानों ने अपनी 96 हजार 280 एकड़ कृषि भूमि का डाटा दर्ज किया है। जिला प्रशासन द्वारा पटवारियों व कानूनगो, सर्कल रेवेन्यू ऑफिसर, एसडीएम व उपायुक्त स्तर पर डाटा की वेरिफिकेशन की जा रही है। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि फसल खराबे के वेरिफिकेशन के कार्य को जल्द से जल्द पूरा करवाया जाए। वहीं उपायुक्त ने अधिकारियों को मंडियों में बिजली, पानी व शौचालय की पुख्ता व्यवस्था करने के बारे में निर्देश दिए है। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि मंडियों के आसपास ट्रैफिक व्यवस्था का विशेष ध्यान रखें ताकि जाम की स्थिति न बनें और किसानों को फसल को लाने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। इसके साथ ही खरीद केंद्रों पर सफाई व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा जाए। बैठक में एसडीएम ऐलनाबाद डॉ. वेद बैनीवाल, एसडीएम सिरसा राजेंद्र कुमार, एसडीएम डबवाली अभय सिंह, डीआरओ सुरेश कुमार, डीएफएससी कप्तान सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड के चेयरमैन आदित्य देवीलाल ने किया मंडियों का दौरा
हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड के चेयरमैन आदित्य देवीलाल ने जिले की ऐलनाबाद, खारियां, रिसालिया और सिरसा सहित लगभग आधा दर्जन मंडियों का दौरा किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों और किसानों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को मौके पर ही निपटाने के आदेश दिए। उन्होंने ऐलनाबाद मंडी में पीने के पानी, सफाई व्यवस्था व शौचालय का निरीक्षण किया और निर्देश दिए कि मंडी में आने वाले किसानों को मूलभूत सुविधाएं मिलनी चाहिए और सफाई व्यवस्था को बेहतर करते हुए शौचालयों की भी निरंतर सफाई सुनिश्चित करें।