फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Water withdrawal tender from Agrasen Colony stuck in paper, 10 thousand people of 7 colonies affected

कागजों में ही अटके अग्रसेन कॉलोनी से पानी निकासी के टेंडर, 7 कॉलोनियों के 10 हजार लोग प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Water withdrawal tender from Agrasen Colony stuck in paper, 10 thousand people of 7 colonies affected
अग्रसैन कॉलोनी में बारिश के बाद जलभराव - फोटो : Sirsa
सिरसा। शहर का पॉश एरिया कही जाने वाली अग्रसेन कॉलोनीवासी 20 वर्षों से बरसाती पानी निकासी की समस्या से परेशान हैं। कॉलोनी वासी तो परेशान हैं ही, इसके साथ लगते एरिया के करीब 10 हजार से ज्यादा लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। बारिश के दिनों में कॉलोनी में पानी भर जाने से लोगों को करीब तीन किलोमीटर घूमकर शहर की ओर जाना पड़ता है।
विज्ञापन

अब अग्रसेन कॉलोनी में एक बार फिर नगर परिषद ने वाटर ड्रेनेज पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू किया है। लेकिन कॉलोनीवासियों को प्रशासन से उम्मीदें कम हैं। बीते 20 वर्षों से सरकारें बदल रही है लेकिन शहर की अग्रसेन कॉलोनी की 12 गलियों और आसपास के एरिया की स्थिति में कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। 20 वर्षों से अग्रसेन कॉलोनी वासी बरसाती पानी की निकासी का स्थायी समाधान करने की मांग कर रहे हैं लेकिन उनकी बात न तो नेता सुनते है और न ही अधिकारी। स्थायी समाधान न होने के कारण कॉलोनी में भरे पानी को टैंकर से निकाला जाता है।
विज्ञापन

कॉलोनी से पानी की निकासी को लेकर प्रशासन की ओर से हर बार नया मास्टर प्लान तैयार किया जाता है। लेकिन उस पर कोई भी कार्य नहीं हो पाता। शहर में बूंदाबादी होने पर कॉलोनी में तीन दिनों तक जलभराव की स्थिति बनी रहती है। डेढ़ माह पहले ही कॉलोनी में गली का निर्माण करने को लेकर उपायुक्त ने आदेश दिए थे लेकिन उसके बाद भी यहां पर कोई कार्य नहीं हो पाया। जबकि गली निर्माण को लेकर पुरानी गली को भी उखाड़ दिया गया। उससे यहां पर स्थितियां और भी दुश्वार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात कॉलोनियों के लोगों की होती है आवाजाही
पुराने शहर को नए शहर के साथ जोड़ने वाली अग्रसेन कॉलोनी की यह मुख्य गली है। इस गली से कीर्तिनगर, सतनाम चौक, कंगनपुर रोड, भारतनगर, हरि विष्णु कॉलोनी, ऑटो मार्केट और बेगू रोड को जोड़ती है। इन कॉलोनियों में आने जाने वाले लोग इसी गली से होकर जाते हैं।
बारिश के दिनों में घरों में घुसता है पानी
कॉलोनी में ओवरब्रिज की तरफ का पानी भी इस कॉलोनी में पहुंचता है और निकासी के लिए कोई समाधान न होने के कारण कॉलोनी तालाब का रूप ले लेती है। कॉलोनी में स्थित मकानों में पानी घुसना शुरू हो जाता है। जिसके कारण लोग गेट के आगे लकड़ी के फट्टे और मिट्टी के गटे लगाकर बचाव करते है। बरसाती पानी की समस्या के कारण कई लोग यहां से मकान छोड़ भी जा चुके है।
समाधान के लिए लगाए गए हैं अब तीन टेंडर
अग्रसेन कॉलोनी की स्थिति में सुधार करने के लिए नगर परिषद की ओर से अब तीन अलग-अलग टेंडर लगाए गए हैं। जिसमें गलियों के निर्माण, ड्रेनेज पाइप लाइन और लेवलिंग का है।

कॉलोनी में बरसाती पानी की निकासी के लिए ड्रेनेज पाइप लाइन डाली जाएगी। जिसका कार्य शुरू हो चुका है। इसके अलावा गलियों के निर्माण को लेकर भी टेंडर लगाए गए हैं। जल्द ही काम शुरू होगा।
अजय पंघाल, कार्यकारी अभियंता, नगर परिषद सिरसा

अग्रसैन कॉलोनी में जमा बरसाती पानी को टैंकर से निकालते कर्मचारी

अग्रसैन कॉलोनी में जमा बरसाती पानी को टैंकर से निकालते कर्मचारी- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed