फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Water is not coming in Khaishergarh Minor

Sirsa News: खाईशेरगढ़ माइनर में नहीं आ रहा पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
Water is not coming in Khaishergarh Minor
औढ़ा। रोष व्यक्त करते किसान। (किसान)
ओढां। गांव खाईशेरगढ़ में माइनर में पानी न आने के चलते किसानों ने एकत्रित होकर विभाग के खिलाफ रोष व्यक्त किया। किसानों ने कहा कि इस बारे उन्होंने कई बार अधिकारियों को अवगत करवा दिया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। किसानों ने विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी समस्या का शीघ्र ही समाधान नहीं किया गया तो वे धरना प्रदर्शन करने को विवश होंगे।
विज्ञापन


किसान जोगिंद्र सिंह, रामलाल व आत्माराम आदि ने बताया कि पिछले छह दिनों से गांव खारियां-भूना मुख्य ब्रांच में पानी चल रहा है, लेकिन टेल पर पड़ने वाली खाईशेरगढ़ माइनर में अभी तक पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं आ रहा। इसके चलते उनकी रबी की बिजाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया कि इस मौसम में किसानों को पानी की बेहद आवश्यकता है।
विज्ञापन


माइनर में पानी न होने के चलते उन्हें मजबूरन या तो बिजाई रोकनी पड़ रही है या फिर ट्यूबवेलों के पानी के सहारे बिजाई करनी पड़ रही है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए कहा कि टेल पर पड़ने वाले किसानों को उनकी एक अनदेखी की वजह से पानी से वंचित रहना पड़ रहा है। अधिकारी किसानों की समस्या पर कोई रुचि नहीं दिखा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन







----------------सफाई की वजह से टेल पर पानी नहीं पहुंच पा रहा। जुलाई के बाद माइनर की सफाई नहीं हुई है। इसका कारण यह है कि एक तो मजदूर नहीं मिले और दूसरा सरकार ने मनरेगा के तहत सफाई भी बंद कर रखी है। हमने उच्चाधिकारियों को इस समस्या बारे अवगत करवा दिया है।

- महावीर, जेई, सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article