फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Water crisis...people's patience breaks in Dashmesh Nagar

Sirsa News: जल संकट...दशमेश नगर में टूटा लोगों के सब्र का बांध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Water crisis...people's patience breaks in Dashmesh Nagar
सिरसा। रोड पर लाइन बनाकर प्रदर्शन करते हुए महिलाएं। मोहल्लेवासी 
सिरसा। एक महीने से बूंद-बूंद को तरस रहे लोगों के सब्र का बांध बुधवार को टूट गया। दशमेश नगर में पेयजल किल्लत के विरोध में स्थानीय निवासियों ने कंगनपुर रोड पर एक घंटे तक जाम लगाकर प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं ने नेतृत्व संभालते हुए नारेबाजी की और पानी संकट का स्थायी समाधान न होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने बताया कि क्षेत्र में पिछले 15 दिनों से एक बूंद पानी नहीं आ रहा। पहले आधी रात को थोड़ी देर के लिए पानी आता था, अब वह भी पूरी तरह बंद हो गया है। कई परिवार दूसरे मोहल्लों से पानी लाने या टैंकर मंगवाने को मजबूर हैं। गली नंबर 8 के निवासी दौलतराम, रामपाल, रमेश कुमार, अनिल कुमार, दयाल चंद, हरीश महेता, सीमा रानी, सिमरन रानी, रेनू और मीना रानी ने बताया कि विभाग की ओर से भेजे गए दो टैंकर 100 घरों के लिए बिल्कुल नाकाफी हैं। स्थानीय ट्यूबवेल लंबे समय से खराब है। बोरिंग मशीन मंगाकर 40-50 फीट खुदाई के बावजूद पानी नहीं मिला। विभागीय अधिकारी पुराने ट्यूबवेल को ही ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि लोगों की मांग है कि नया ट्यूबवेल लगाया जाए।
विज्ञापन


सीवरेज जाम और सड़कें बदहाल

स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में सीवरेज की सफाई न होने के कारण गंदगी फैली हुई है। बरसात के समय जलभराव की स्थिति बन जाती है, जिससे टैंकर गलियों में नहीं पहुंच पाते। कुछ दिन पहले एक टैंकर पलट गया था, जिससे सप्लाई में और दिक्कतें बढ़ गईं। खराब रास्तों और मच्छरों के प्रकोप से बीमारियों का खतरा भी मंडरा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट कहा कि यदि एक सप्ताह में पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो वे जन स्वास्थ्य विभाग कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------

केवी-2 के पास लगा ट्यूबवेल खराब है, जिससे सप्लाई बाधित है। एक अन्य मिस्त्री से दोबारा जांच कराई जाएगी। यदि मरम्मत संभव नहीं हुई, तो नया ट्यूबवेल लगाने के लिए एक्सईएन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। फिलहाल बूस्टिंग स्टेशन और अन्य ट्यूबवेल से पानी पहुंचाने की अस्थायी व्यवस्था की गई है। - हेमंत कुमार, जूनियर इंजीनियर, जन स्वास्थ्य विभाग सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article