फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Water crisis may increase in Sirsa-Fatehabad district due to problem in Bhakra main line: Lakhwinder

भाखड़ा मैन लाइन में दिक्कत से सिरसा-फतेहाबाद जिले में बढ़ सकता है जल संकट : लखविंदर

Sat, 14 Oct 2023 09:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 14 Oct 2023 09:49 PM IST
विज्ञापन
Water crisis may increase in Sirsa-Fatehabad district due to problem in Bhakra main line: Lakhwinder
सिरसा। भाखड़ा मैन लाइन (बीएमएल) में गांव चंदनपुर पटियाला के पास डाउनफॉल पर 10.5 फुट दीवार धंसने से नहर में पानी का लेवल कम कर दिया गया है। बीएमएल टोहाना हैड से 4500 से 4800 क्यूसेक पानी सिरसा, फतेहाबाद व हिसार के कुछ हिस्से को दिया जाता है। 2800 क्यूसेक पानी सिरसा क्षेत्र में दिया जाता है। जबकि 1600 से 1700 की सीट पानी फतेहाबाद ब्रांच में दिया जाता है, जिससे हिसार के कुछ हिस्से आदमपुर तक सिंचाई व पीने के पानी के लिए प्रयोग में लाया जाता है।
विज्ञापन

बीकेई प्रदेशाध्यक्ष लखविंदर सिंह औलख ने बताया कि टोहाना हेड से 4500 क्यूसेक के बजाय 2000 क्यूसिक पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे सिरसा व फतेहाबाद क्षेत्र में सिंचाई के साथ-साथ पीने वाले पानी की भी दिक्कत आ सकती है। बीएमएल की रिपेयर के लिए अभी तक काम शुरू नहीं हुआ है। नहरी विभाग व पंजाब सरकार इसको गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। हरियाणा के साथ-साथ इस नहर से पंजाब के मानसा क्षेत्र में भी सिंचाई बाधित हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार से अपील है कि बीएमएल नहर को ठीक करवाने के लिए हस्तक्षेप करे, ताकि किसानों को सिंचाई के लिए पूरा पानी मिल सके। हिसार जोन के ट्यूबवैलों की बिजली का शेड्यूल भी बदल दिया गया है। पहले एक बार में 8 घंटे बिजली की सप्लाई दी जाती थी, लेकिन उसको अब दो हिस्सों में दे रहे हैं, जोकि 6 घंटे एक बार और 2 घंटे बाद में जिससे किसानों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। बिजली की सप्लाई बढ़ाई जाए, जिससे किसानों को दोहरी मार से बचाया जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article