फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Warnings ineffective, minibuses ply on Abubshahr Canal Bridge

Sirsa News: चेतावनी बेअसर, अबूबशहर नहर पुल पर दौड़ रहीं मिनी बसेंं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Warnings ineffective, minibuses ply on Abubshahr Canal Bridge
डबवाली। कंडम पुल से गुजरते हुए बस। संवाद - फोटो : सांकेतिक
डबवाली। प्रशासनिक आदेश और चेतावनी बोर्डों के बावजूद अबूबशहर के पास स्थित राजस्थान नहर पुल पर भारी वाहनों का आना-जाना थमने का नाम नहीं ले रहा। पुल को जर्जर घोषित किए जाने के बाद उपमंडल अधिकारी ने सुरक्षा के मद्देनजर यहां पिलर लगवाकर भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया था।
विज्ञापन

इसके बावजूद डबवाली से गांव गंगा तक चलने वाली कुछ मिनी प्राइवेट बसें रोजाना सवारियों को लेकर इसी पुल से गुजर रही हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पुल की हालत बेहद खराब है और किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। इसके बावजूद बस संचालक लोगों की जान को खतरे में डाल रहे हैं।
विज्ञापन

गांव सुखेरा खेड़ा के नंबरदार तोताराम ने बताया कि मिनी बसों की आवाजाही रोकने के लिए कई बार संबंधित अधिकारियों को लिखित शिकायतें दी गईं, लेकिन अब तक किसी ने स्थिति की सुध नहीं ली। उन्होंने कहा कि पुल को कंडम घोषित किया जा चुका है, इसलिए इसका उपयोग जारी रखना किसी भी समय जानलेवा साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने चेताया कि यदि प्रशासन ने समय रहते कार्रवाई नहीं की, तो वे स्वयं आंदोलन करने को मजबूर होंगे। लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि बस संचालकों पर सख्त कार्रवाई करते हुए जर्जर पुल पर हर तरह के यातायात को पूर्ण रूप से रोका जाए, ताकि किसी संभावित दुर्घटना को टाला जा सके।
-----


इस संबंध में कोई सूचना उन्हें प्राप्त नहीं हुई थी। यदि कोई वाहन चालक यात्रियों की जान के खिलवाड़ कर रहा है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
- अर्पित संगल, एसडीएम, डबवाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article