{"_id":"6553b1c68cd5c1917c0d2f8c","slug":"wardbandhi-final-now-reserved-wards-will-be-selected-through-draw-sirsa-news-c-128-1-shsr1023-9919-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: वार्डबंदी फाइनल, अब ड्रॉ के माध्यम से आरक्षित वार्डों का होगा चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: वार्डबंदी फाइनल, अब ड्रॉ के माध्यम से आरक्षित वार्डों का होगा चयन
विज्ञापन
नगर परिषद सिरसा।
सिरसा। शहर की वार्डबंदी को मुख्यालय से हरी झंडी मिल गई है। सात नवंबर को अधिसूचना जारी कर मुख्यालय ने वार्डबंदी को फाइनल कर दिया है। अब वार्डों के आरक्षण को लेकर ड्राॅ निकालने की प्रक्रिया शुरू होगी। सरकार ने इस बार चेयरमैन का पद एससी के लिए निर्धारित किया हुआ है। ऐसे में चेयरमैन बनने की लड़ाई बेहद दिलचस्प रहने वाली है।
बता दें कि नगर परिषद के 141 बूथों पर कुल जनसंख्या और वोटों की संख्या को 32 वार्डों में शहर को बांटा गया है। इसी आधार पर अब चुनाव करवाने की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। हालांकि पूर्व में वार्डबंदी को लेकर आपत्तियां मांगी गई थीं। कमेटी ने सुनवाई के बाद वार्डबंदी का फाइनल ड्रॉफ्ट तैयार कर मुख्यालय भेजा दिया था। अब उस ड्रॉफ्ट को मुख्यालय ने फाइनल कर दिया है। इसमें शहर में 31 से बढ़ाकर 32 वार्ड बना दिए गए हैं। इसमें से 11 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।
इस प्रकार रहेगा वार्डों का बंटवारा
कुल वार्ड - 32
ओपन जनरल वार्ड - 15
महिलाओं के लिए आरक्षित - 11
बीसी के लिए आरक्षित वार्ड - 6
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
एससी वार्ड - 7
महिला आरक्षित - 3
पुरुष - 4
-- --
बीसी वार्ड- 3
महिला - 1
पुरुष - 2
-- -
जनरल वार्ड - 22
जनरल में महिला आरक्षित - 7 वार्ड
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
8 गांवों को शहर में शामिल करने से बढ़े 11 हजार वोट
शहर के साथ लगते आठ गांवों को नगर परिषद में शामिल किया गया है। इनमें खाजाखेड़ा, कंगनपुर, बेगू, रामनगरिया, चत्तरगढ़पट्टी, वैदवाला सहित आठ गांवों के कुछ हिस्से शामिल हैं। इसमें कुल 11 हजार वोट हैं। इसकी जनसंख्या को शहर में शामिल कर नई वार्डबंदी तैयार की गई है।
आगामी यह रहेगी प्रक्रिया
नगर परिषद की वार्डबंदी फाइनल होने के बाद वार्डों के आरक्षण को लेकर ड्रॉ निकालने का कार्य किया जाएगा। इसको लेकर अधिकारियों को आगामी योजना बनानी है। एससी व बीसी के साथ साथ महिला आरक्षण वार्डों का ड्रॉ भी निकाला जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
वार्डबंदी फाइनल हो गई है। 32 वार्ड इस बार रहेंगे। मुख्यालय से वार्डबंदी फाइनल होने के बाद आगामी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। जिसको लेकर उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार जल्द ही कार्य किया जाएगा। - अतर सिंह खनगवाल, कार्यकारी अधिकारी। नगर परिषद