फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Voices of protest started being raised regarding the railway land given on the strip

Sirsa News: पट्टी पर दी रेलवे की जमीन को लेकर उठाने लगे विरोध के स्वर

Thu, 06 Jun 2024 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 06 Jun 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Voices of protest started being raised regarding the railway land given on the strip
रेलवे की जमीन।
सिरसा। रेलवे भूमि को पट्टे पर देने को लेकर विरोध के स्वर उठने लगे है। व्यापारी, समाजसेवी और राजनीतिक लोग अब आने लगे है। सभी का कहना है कि सिरसा के रेलवे के विकास की भविष्य की योजनाओं पर बुरा प्रभाव पड़ने वाला है। क्योंकि रेलवे ने अपने भूमि को लंबे समय के लिए पट्टे पर दे दिया है। इसलिए सिरसा रेलवे का विकास अब रुक जाएगा।
विज्ञापन

हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष आनन्द बिपानी ने कहा कि सिरसा के डबवाली रोड पर रेलवे द्वारा अपनी बेशकीमती जमीन बहुत हो कम दामों पर पट्टे पर दे दी गई है जिससे सिरसा में रेलमार्ग के विकास पर ग्रहण लगना लाजिमी है। उन्होंने जमीन पट्टे पर देने के बाद यहां पर सालों पुराने पेड़ों को काटने की प्रक्रिया शुरू हो गई जो बेहद खतरनाक है।
विज्ञापन

इससे पक्षियों और आमजन पर बुरा असर पड़ेगा। बियानी ने कहा कि रेलमार्ग के विकास के लिए सर्वप्रथम भूमि का होना जरूरी है। अगर यहां रेलवे के पास भूमि ही नहीं होगी तो न ही अतिरिक्त प्लेटफार्म बन पाएंगे ओर न ही बड़े शहरों के लिए रेलगाड़ियां शुरू होंगी। बियानी ने कहा कि कृषि के क्षेत्र में सिरसा कपास, गेहूं उत्पादन में पूरे देश में अपना अलग ही स्थान रखता है, परंतु रेलमार्ग सुविधा के अभाव के कारण यह क्षेत्र औद्योगिक गतिविधियों में पिछड़ा हुआ है। इसको लेकर उपायुक्त को जल्द ही पत्र सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य रेलमार्ग बनाने की कैसे पूरी होगी मांग

व्यापारी नेता ने यह भी कहा कि रेलभूमि 99 साल के पटे पर दे दी गई। ऐसे में हिसार-अग्रोहा-फतेहाबाद-सिस्सा, सिरसा डबवाली, सिरसा ऐलनाबाद रेलमार्ग बनने की मांग कैसे पूरी हो पाएगी। यहीं के लोग लम्बे समय से रेलवे वाशिंग सेंटर व रेलवे प्रशिक्षण जैसे प्रोजेक्ट रुक जाएगंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed