{"_id":"650341809b4b453d080bff64","slug":"villagers-troubled-by-power-cuts-demonstrated-in-the-power-house-sirsa-news-c-128-1-svns1027-6113-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: बिजली कटों से परेशान ग्रामीणों ने बिजली घर में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: बिजली कटों से परेशान ग्रामीणों ने बिजली घर में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। थेड़ी बाबा सावन सिंह, रसूलपुर व सिकंदरपुर के ग्रामीणों ने बिजली कटों से परेशान होकर बुधवार रात को थेड़ी बाबा सावन सिंह के 33केवी बिजली घर में प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने कहा कि सरकार 24 घंटे बिजली सप्लाई किए जाने के दावे कर रही है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति खराब है। सिकंदरपुर के सरपंच रामचंद्र ने कहा कि बिजली के बार-बार कट लग रहे हैं, जिससे गर्मी में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फसलों की सिंचाई भी नहीं हो रही है। कई बार निगम अधिकारियों को शिकायत करने के बाद भी समाधान नहीं हुआ इस कारण ग्रामीणों में गुस्सा बढ़ रहा है। सूचना मिलने पर एसडीओ रमेश कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समस्या का जल्द समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने इस बारे में उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया।