फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Villagers self made road

प्रशासन ने नहीं सुनी तो ग्रामीण खुद बना रहे सड़क

Mon, 21 Dec 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Mon, 21 Dec 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
Villagers self made road

इंसान चाहे तो कुछ भी मुमकिन है। प्रशासन की लापरवाही से परेशान ग्रामीणों ने खुद ही हल भी ढूंढ लिया। गोरीवाला के गांव बिज्जूवाली के ग्रामीणों ने जहां सड़क का निर्माण शुरू कर दिया वहीं नाथूसरी के ग्रामीण सीजन से पहले ही नहर की सफाई में जुटे हुए हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बिज्जूवाली गांव में गोगामेड़ी के पास काफी  समय से सड़क टूटी पड़ी थी।  टूटी सड़क के कारण आए दिन हादसे भी हो रहे थे। शिकायत के बाद भी प्रशासन ने सुनवाई नहीं की तो ग्रामीणों ने ग्रामीणों ने खुद ही सीवर लाइन के लिए पाइप डलवा दी और पानी निकासी का हल ढूंढ निकाला।
विज्ञापन


ग्रामीण रोहित मेहता, प्रभुदयाल ढाल, उदाराम बिरट, अनिल अनेजा, प्रवीण, रामस्वरूप व कमल किशोर सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि काफी समय से प्रशासनिक अधिकारियों से सड़क के पुनर्निर्माण की गुहार लगाई जा रही है, लेकिन अधिकारियों के लापरवाह रवैये से समस्या जस की तस बनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परेशान ग्रामीण खुद समस्या का हल करने में जुट गए। सड़क की हालत ऐसी हो गई थी कि पैदल चलना भी खतरे से खाली नहीं था।

कीचड़ और बड़े-बड़े गड्ढे से आए दिन हादसे हो रहे थे। अब ग्रामीणों के प्रयास से सड़क निर्माण चल रहा है, हालांकि अब ये काफी हद तक सुधर चुकी है। आने जाने वाले राहगीर ग्रामीणों के इस प्रयास की प्रशंसा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed