फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Villagers put forward ADC's demand for upgrading of Government Secondary School, Budhabhana.

Sirsa News: ग्रामीणों ने एडीसी के सक्षम रखीं राजकीय माध्यमिक विद्यालय बुढाभाणा को अपग्रेड करने की मांग

Wed, 29 Jan 2025 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 29 Jan 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Villagers put forward ADC's demand for upgrading of Government Secondary School, Budhabhana.
गांव में लोगों की समस्याएं सुनते हुए अतिरिक्त उपायुक्त।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। जिला प्रशासन की ओर से मंगलवार को गांव बुढाभाणा में रात्रि ठहराव कार्यक्रम आयोजित किया गया। एडीसी लक्षित सरीन और एसडीएम राजेंद्र कुमार ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने राजकीय माध्यमिक विद्यालय बुढाभाणा को अपग्रेड करने की मांग रखी। इस पर एडीसी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में कदम उठाने के निर्देश दिए।

एडीसी ने स्कूल प्रांगण में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। एडीसी लक्षित ने कहा कि रात्रि ठहराव कार्यक्रम के आयोजन का मकसद जनसमस्याओं एवं शिकायतों का तत्परता से समाधान करना है। सभी अधिकारी/कर्मचारी जनसेवक की श्रेणी में आते हैं। इसलिए लोगों की समस्याओं को दूर करना हमारा प्रथम उद्देश्य रहना चाहिए।
विज्ञापन






सरपंच हैप्पी बाला पत्नी सुनील कुमार समेत कई ग्रामीणों ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने गांव में चल रहे विकास कार्यों और मांगों के बारे में बताया। एसएचओ राजेश कुमार ने कहा कि पुलिस विभाग नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चला रहा है। नशामुक्ति अभियान में ग्रामीण पुलिस प्रशासन का सहयोग करें ताकि इस क्षेत्र को नशामुक्त किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




ग्रामीणों ने रखीं ये मांगें

ग्रामीणों ने डाॅ. बीआर आंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना, राजकीय माध्यमिक विद्यालय बुढाभाणा को अपग्रेड करने, पुराने खाल को नया बनवाने, रास्ता पक्का करवाने, गांव में विकास कार्याें, गांव की ढाणियों में बिजली सुविधा, पानी की निकासी, प्लॉट का कब्जा छुड़वाने, बिजली के तार कसने, बेटी की शादी के लिए आर्थिक सहायता, गांव में प्लॉट, मकान देने, अवैध कब्जा हटाने की मांग की।









स्टॉल लगा कर दी विभागीय योजनाओं की जानकारी

जिला प्रशासन के रात्रि ठहराव के मद्देनजर गांव में सुबह नौ बजे से आयोजन की समाप्ति तक विभिन्न विभागों ने स्टाल लगाए। इनमें बिजली निगम, क्रीड विभाग (पीपीपी), जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रण, पंचायत, राजस्व, जिला कल्याण, जिला समाज कल्याण, पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, श्रम, बागवानी, कृषि, पशुपालन, स्वास्थ्य, आयुष, वन, जन स्वास्थ्य आदि विभाग शामिल थे। स्टॉल पर मौजूद अधिकारियों ने अपने विभागों से क्रियान्वित की जा रहीं योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान स्वास्थ्य और आयुष विभाग ने 87 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। खून की जांच भी की गई। कार्यक्रम में कृषि विभाग की ओर से यंत्रों की प्रदर्शनी लगाई गई। किसानों को फसल विविधीकरण, कीटनाशकों के संतुलित प्रयोग और पराली प्रबंधन की जानकारी दी गई।






वॉलीबाल मैच में मल्लेवाला की टीम रही प्रथम

इससे पहले अतिरिक्त उपायुक्त ने गांव बुढाभाणा और मल्लेवाला की टीम के बॉलीवाल मैच का भी उद्घाटन किया, इसमें मल्लेवाला की टीम प्रथम और बुढाभाणा की टीम द्वितीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed