{"_id":"6598378abb2174db18010c08","slug":"villagers-protested-against-the-drinking-water-pipeline-being-laid-for-dera-sacha-sauda-sirsa-news-c-128-1-slko1008-13064-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: डेरा सच्चा सौदा के लिए डाली जा रही पेयजल पाइप लाइन का ग्रामीणोंं ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: डेरा सच्चा सौदा के लिए डाली जा रही पेयजल पाइप लाइन का ग्रामीणोंं ने किया विरोध
विज्ञापन
सिरसा। मेजर नहर से डेरा सच्चा सौदा व गांव शाह सतनाम पुरा के लिए पेयजल पाइप लाइन डालने को लेकर उपजे विवाद के बाद चार गांव के ग्रामीणों का धरना जारी है। धरने पर बैठे ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक धरना जारी रहेगा।
शुक्रवार को ग्रामीणों ने धरने के दौरान प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। धरनारत्त ग्रामीण भजन लाल, रामचंद रामकिशन फौजी वैदवाला, रामकुमार फूलकां, जेमल राम सिकंदपुर व भजन लाल ने बताया कि बाजेकां व फूलकां के बीच स्थित मेजर नहर से डेरा सच्चा सौदा व शाह सतनाम पुरा गांव के लिए पेयजल पाइप लाइन डाली जा रही है। इस कार्य के लिए प्रशासन व विभाग बड़ी तत्परता दिखा रहा है। जबकि इससे पहले वैदवाला गांव को पेयजल चाहिए था जो मात्र एक किलोमीटर से भी कम दूरी पर है। लेकिन वैदवाला के लिए पेयजल पाइप लाइन की मंजूरी नहीं दी गई। लेकिन शाह सतनाम पुरा व डेरा सच्चा सौदा की दूरी करीब 9500 मीटर दूर है। फिर भी यहां 14 इंच बड़ी पाइप डालने की मंजूरी दे दी गई है। प्रशासन को पानी देना ही है तो शाह सतनाम पुरा व डेरा सच्चा सौदा में पहले से ही छोटी नहर जा रही है। उसमें से पानी की क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। दूसरी तरफ मेजर नहर में भी पानी अधिक दिया जा सकता है। लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा। इसी बात का गांव वैदवाला, सिकंदपुर, फूलकां व बाजेकां के ग्रामीणों में रोष है। धरने पर बैठे ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उनकी यह मांग पूरी नहीं होगी तब तक धरना और विरोध जारी रहेगा।
ग्रामीणों ने जनस्वास्थ्य विभाग की टीम को लौटाया वापिस
ग्रामीणों का कहना है कि पहले से ही नहरों में पानी की कमी है। पर्याप्त मात्रा में पानी न आने की वजह से सिंचाई नहीं हो पाती। ऐसे में अगर पेयजल की इतनी बड़ी पाइप लाइन डाली गई तो उनकी फसलों में सिंचाई नहीं हो पाएगी। वीरवार को जनस्वास्थ्य विभाग की टीम पाइप व जेसीबी लेकर पहुंची। ग्रामीणों को जैसे ही इस बात की जानकारी मिली तो मौके पर पहुंच गए और कार्य को बंद करवा दिया। ग्रामीणों का विरोध देखते हुए विभागीय टीम को वापस लौटना पड़ा।