फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Villagers of Jodhkan will get the facility of community center

Sirsa News: जोधकां के ग्रामीणों को मिलेगी सामुदायिक केंद्र की सुविधा

Fri, 31 Jan 2025 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 31 Jan 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Villagers of Jodhkan will get the facility of community center
जोधकां गांव की वह जगह जहां पर सामुदायिक केंद्र बनाया जाना है।
डिंग मंडी। गांव जोधकां में सामुदायिक केंद्र का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए पंचायती राज विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। पंचायत घर के पास खाली पड़ी जमीन पर एक करोड़ 47 लाख रुपये की लागत से इसे बनाया जाएगा। इस सामुदायिक केंद्र में सामाजिक, धार्मिक और वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे। पंचायत की ओर से सामुदायिक केंद्र बनाने की मांग रखी गई थी।
विज्ञापन





अब हमें सामाजिक और पारिवारिक आयोजनों के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। महिलाओं के जागरूकता कार्यक्रम भी यहां आयोजित हो पाएंगे। सरकारी तौर पर प्रशिक्षण के लिए जगह उन्हें मिलेगी।
विज्ञापन

राकेश पूनिया, ग्रामीण
----
गांव में कोई सार्वजनिक आयोजन स्थल नहीं था। गांव में शादी समारोह के लिए परेशानी उठानी पड़ती थी। बारिश व गर्मी के मौसम में ज्यादा दिक्कत होती थी। सामुदायिक केंद्र बनने से इस तरह की समस्या नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जितेंद्र गिरी, ग्रामीण
--
सार्वजनिक आयोजन के लिए कोई जगह गांव में नहीं थी। गांव में सामुदायिक केंद्र का निर्माण कार्य होना खुशी की बात है। इससे ग्रामीणों को फायदा होगा।
राकेश कुमार, ग्रामीण



सामुदायिक केंद्र बनने से एक संयुक्त जगह पूरे गांव के लिए होगी। इसको लेकर सहयोग देने वाले ग्रामीणों का धन्यवाद करता हूं। टेंडर ओपन होने के बाद तेजी से ग्रामीणों के सहयोग से इस कार्य को पूर्ण करवाया जाएगा।

आनंद स्वरूप , सरपंच, जोधकां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed