{"_id":"689e2542f216cbfa88061f0e","slug":"villagers-of-chautala-sent-a-letter-to-sdm-to-get-time-to-meet-cm-sirsa-news-c-128-1-svns1027-142552-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: चौटाला के ग्रामीणों ने सीएम से मिलने का समय दिलाने के लिए एसडीएम को भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: चौटाला के ग्रामीणों ने सीएम से मिलने का समय दिलाने के लिए एसडीएम को भेजा पत्र
विज्ञापन
डबवाली। गांव चौटाला में सड़कों पर फैला कीचड़। किसान नेता ं
डबवाली। गांव चौटाला में ग्रामीण एवं दुकानदार पिछले कई महीनों से खस्ताहाल सड़कों से परेशान हैं। इसके लिए गांव चौटाला के किसान नेता राकेश फगोड़िया व अन्य ग्रामीणों ने एसडीएम को मांगपत्र भेजकर 24 अगस्त को यूथ मैराथन में भाग लेने डबवाली आ रहे मुख्यमंत्री नायब सैनी से मिलने का समय मांगा है।
राकेश फगोड़िया ने बताया कि पिछले दिनों चौटाला के ग्रामीणों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया था। इसके बाद विभाग के अधिकारियों व प्रशासन ने उन्हें गत सोमवार से सड़कों का टेंडर देकर निर्माण कार्य शुरु करने का आश्वासन दिया था। लोक निर्माण विभाग अपनी बात पर खरा नहीं उतरा व अभी तक भी कार्य शुरु नहीं किया है।
ग्रामीणों का गुस्सा इस बात पर है कि जनस्वास्थ्य विभाग ने अच्छी-भली सड़कों को खोद दिया, लेकिन उन्हें दोबारा बनाने का काम महीनों से अधूरा पड़ा है। चौटाला व आसपास के गांवों के लोगों को आने-जाने में महीनों से परेशानी झेलनी पड़ रही है। सरकारी विभागों में आपसी समन्वय नहीं होने का खामियाजा लोग भुगत रहे हैं।
विज्ञापन
घटिया निर्माण सामग्री से सड़के बनाने का मामला भी ग्रामीणों ने पकड़ा था। इसके बाद सामग्री के सेंपल प्रशासन ने भरवाए थे। उसकी भी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। अधिकारी लोगों की सुनवाई नहीं कर रहे हैं और सही जानकारी तक नहीं दी जा रही है। इसलिए ग्रामीण अब मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी समस्याएं उन्हें बताना चाहते हैं।
किसान नेता ने बताया कि 24 अगस्त को यूथ मैराथन में भाग लेने डबवाली आ रहे मुख्यमंत्री नायब सैनी से मिलने के लिए एसडीएम को ईमेल द्वारा पत्र भेजा है। इस पत्र में उन्होंने मुख्यमंत्री से चौटाला एवं आसपास के गांवों के किसानों, मजदूरों और दुकानदारों की परेशानियों पर चर्चा करने का समय मांगा है।
मुख्यमंत्री को जमीनी हकीकत से अवगत कराने के लिए पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बात रखना चाहते हैं। एसडीएम से अनुरोध किया गया है कि वे प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री महोदय से मिलवाने का कष्ट करें। प्रतिनिधिमंडल में राकेश फगोड़िया के अलावा रोहित छिंपा, दयाराम उलाणिया, रामेश्वर सुथार और संदीप स्वामी शामिल रहेंगे।