फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Villagers attack on CIA Team in sirsa of Haryana

सिरसा: ग्रामीणों ने किया सीआईए टीम पर हमला, देसी शराब के सप्लायर को भगाया, सिपाही की वर्दी फाड़ी 

Mon, 14 Jun 2021 12:24 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 14 Jun 2021 12:24 PM IST
सार

देसी शराब लेकर जा रहे आरोपी को छुड़वाने के लिए रानियां के मोहर सिंह थेहड़ी के ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला किया। 25 ग्रामीणों के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने, हमला करने और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दी गई है। 
 

विज्ञापन
Villagers attack on CIA Team in sirsa of Haryana
सिरसा में सीआईए टीम पर हमला। - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

सिरसा के रानियां के मोहर सिंह थेहड़ी के ग्रामीणों ने सीआईए टीम पर हमला कर देसी शराब की सप्लाई करने वाले आरोपी को टीम के कब्जे से छुड़वा लिया। हमलावरों में पांच महिलाओं सहित कुल 25 लोग शामिल थे। हमलावरों में पुलिस कर्मियों से हाथापाई भी की। हमले में एक सिपाही की वर्दी और दो को चोट लगी है। टीम के सदस्यों ने रानियां पुलिस को 25 ग्रामीणों के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने, हमला करने और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दी है। 

विज्ञापन


रानियां पुलिस को दी शिकायत में सिपाही सूबे सिंह ने बताया कि सिपाही विक्रम, बृजमोहन, अजय सिंह, सरकारी गाड़ी चालक सिपाही सुखा सिंह गुम हुए लैपटॉप प्रिंटर की पड़ताल के लिए रानियां से मोहर सिंह थेहड़ी की तरफ जा रहे थे। शाम 5 बजे मोहर सिंह थेहड़ी से निकल कर रजबाहा की पटरी पर जा रहे थे तो रजबाहा के नजदीक ढाणी से एक व्यक्ति अपने दोनों हाथों मे प्लास्टिक की कैनी लिए जा रहा था। पुलिस की गाड़ी को आते देख वह वापस मुड़ने लगा और कैनी पटरी पर छोड़ कर खेतों की तरफ भाग गया। शक होने पर उस युवक को काबू कर लिया। उसकी पहचान बिन्दू निवासी थेहड़ी मोहर सिंह के तौर पर हुई। 
विज्ञापन



इसके बाद पटरी पर रखी प्लास्टिक की कैनियों की जांच की तो उसमें देसी शराब मिली। जब पुलिस ने उक्त युवक को पकड़ कर गाड़ी में बैठाना चाहा तो उसने आवाज लगा अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया। इस दौरान करीब 20 आदमी और 5 महिलाओं ने मौके पर पहुंच कर टीम पर हमला कर दिया और आरोपी को छुड़ाकर भगा दिया। हमलावरों ने सभी टीम सदस्यों से मारपीट करनी शुरू कर दी इस दौरान सिपाही सूबे सिंह की वर्दी फट गई और सिपाही सूबे सिंह व बृजमोहन को चोटें मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज हुआ माामला 
उन्होंने बताया कि पार्टी पर हमला करने व आरोपी बिन्दू को पुलिस हिरासत से भगाने वालों में धर्मसिंह, बच्चन सिंह, छिंदर पाल, अंग्रेज सिंह, रेशम सिंह, मंगी उर्फ ब्लैकिया, अंग्रेज सिंह, महेन्द्र सिंह, मंगल सिंह, रिंकू सिंह, मोती, अमन, कुलदीप, डीसी, मैनेजर व संदीप,रेगू, मालो बाई, बिमला व पांच अन्य के खिलाफ आरोपी को छुड़वाने, नाजायज शराब रखने, पुलिस पार्टी पर हमला करने, पुलिस कर्मी की वर्दी फाड़कर चोट मारने, सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने और जाने से मारने की धमकी देने की शिकायत दी है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed