फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Villagers again got angry over the negligence of the officials in the matter of road construction in Chautala

Sirsa News: चौटाला में सड़क बनाने के मामले में अधिकारियों की अनदेखी पर फिर भड़के ग्रामीण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Villagers again got angry over the negligence of the officials in the matter of road construction in Chautala
सड़क बनाने को लेकर रोष प्रदर्शन करते हुए ग्रामीण। 
डबवाली। गांव चौटाला में पेयजल व सीवरेज पाइपलाइन डालने के लिए उखाड़ी गई सड़क नहीं बनाने पर ग्रामीणों का गुस्सा फिर फूट पड़ा। मंगलवार को उन्होंने आंदोलन को फिर से शुरू करने की चेतावनी देते हुए कहा है कि अबकी बार लड़ाई आर-पार की होगी और कोई आश्वासन और दलील नहीं मानी जाएगी।
विज्ञापन



दरअसल, मंगलवार को गांव चौटाला के मुख्य बाजार में एकत्रित हुए व्यापार मंडल अध्यक्ष बबलू बब्बर, मुकेश कुमार, महावीर बेनीवाल , सत्यनारायण शर्मा व अन्य ने बताया कि एक बार थोड़ा पत्थर व अन्य सामग्री डलवाने के बाद कार्य धीमी गति से चल रहा है। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार को न तो की लेबर आई और न ही कुछ काम हुआ है, जबकि सड़क के हालत वैसे ही बने हुए है। वहीं, ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 23 जुलाई तक सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवाकर उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला
16 जुलाई को गांव चौटाला के व्यापार मंडल के सदस्यों, दुकानदारों, पंचायत सदस्यों व ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग के लिए पूरा बाजार बंद कर जनस्वास्थ्य व लोक निर्माण विभाग व ठेकेदार के खिलाफ आंदोलन शुरू करते हुए धरना प्रदर्शन किया। इसकी सूचना पाकर चौटाला चौकी प्रभारी एसआई आनंद कुमार, जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अधिकारी गौरव बांसल, जेई दीपक कुमार, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ परमजीत सिंह व जेई हरपाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत की और उनकी समस्या के बारे में जाना। एकबारगी रोड पर सड़क बनवाने का काम शुरू करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed