फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Vikram's body recovered from near the bridge after 20 hours

Sirsa News: 20 घंटे बाद पुल के पास से बरामद हुआ विक्रम का शव

Thu, 06 Jun 2024 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 06 Jun 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Vikram's body recovered from near the bridge after 20 hours
ओढां। मंगलवार को गांव खुइयां मलकाना के निकट भाखड़ा नहर में डूबे गांव मलिकपुरा निवासी करीब 14 वर्षीय विक्रम उर्फ आकाश का शव 20 घंटों बाद बुधवार को बरामद हुआ। पुलिस ने अस्पताल में शव को पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। विक्रम का शव गांव में पहुंचा, जिसके बाद गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


बता दें कि मृतक विक्रम अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वह 10वीं कक्षा में पढ़ता था। बीते मंगलवार दोपहर को वह अपने 3 दोस्तों के साथ भाखड़ा नहर में नहा रहा था। पानी गहरा होने व बहाव तेज होने के चलते तीनों दोस्त पानी में डूब लगे। इस दौरान चौथे साथी ने शोर मचा दिया तो मौके पर पहुंचे लोगों ने 2 को तो बचा लिया, लेकिन विक्रम पानी में बह गया। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की सहायता से देर रात तक उसकी तलाश जारी रखी, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन


बुधवार सुबह गोताखोरों ने जब दोबारा तलाश शुरू की तो करीब 10 बजे उसका शव जहां पर वह नहा रहा था पुल के आसपास ही अटका हुआ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed