फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Vij said as soon as he came to the meeting: cut out the challans without masks

बैठक में आते ही बोले विज: बिना मास्क वालों के चालान काट बाहर निकालो

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Vij said as soon as he came to the meeting: cut out the challans without masks
लोगों की शिकायत सुनते स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज। - फोटो : Sirsa
सिरसा। जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की दो साल बाद हुई बैठक में भाग लेने के लिए गृहमंत्री अनिल विज सिरसा पहुंचे। बैठक में मंच पर आते ही चारों तरफ नजर दौड़ाई और बोले कि कुछ लोग यहां मुझे बिना मास्क के दिखाए दे रहे हैं। इन सभी के चालान काटो और बाहर निकालो। इसके बाद शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए मंत्री ने 5 पुलिस अधिकारियों और डीडीपीओ को सस्पेंड करने के आदेश दिए। इतना ही नहीं दो अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर के भी आदेश दिए।
विज्ञापन

बरनाला रोड स्थित पंचायत भवन में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक के एजेंडे में 17 शिकायतें शामिल की गई। इनमें 8 लंबित व 9 शिकायतें नई थी। इस दौरान तीन शिकायतों का मौके पर ही निपटान कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों पर जल्द से जल्द कार्रवाई कर आगामी बैठक में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए गए। बैठक में पुलिस महानिरीक्षक राकेश आर्य, उपायुक्त अनीश यादव, पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन, एडीसी राहुल हुड्डा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुशील कुमार, एसडीएम सिरसा जयवीर यादव, एसडीएम ऐलनाबाद शंभू राठी, एसडीएम कालांवाली उदय सिंह, एसडीएम डबवाली राजेश पुनिया, सीटीएम गौरव गुप्ता, डीडीपीओ अजय कुमार, पूर्व चेयरमैन जगदीश चोपड़ा, प्रदीप रातुसरिया, रोहताश जांगड़ा, बलवंत जांगड़ा, जिकेश मेहता, तरसेम शामा उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैठक लाइव
- पहली शिकायत रामकुमार की थी। इसकी सुनवाई करते हुए गृहमंत्री ने स्टेप बाई स्टेप पुलिस कार्रवाई पूछी। मामले में पुलिस कर्मियों की लापरवाही मिली तो विज नाराज हो गए। उन्होंने अधिकारियों को लताड़ते हुए कहा कि जिस जांच अधिकारी ने सबूत ही गायब कर दिए, उसके खिलाफ मामला दर्ज करो। विज ने कहा कि मेरे अंबाला पहुंचने से पहले कार्रवाई करने की सूचना मुझे मिलनी चाहिए। नाराज हुए विज ने कहा कि 11 साल से पुलिस कुछ भी कार्रवाई क्यों नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि 11 साल तक आपने क्या किया। इस पर जांच अधिकारी सूबे सिंह को सस्पेंड करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-शिकायत नंबर 3 वीरपाल कौर की शिकायत पर सुनवाई की। शिकायत थी कि राशन देने के नाम पर पैसे एकत्र कर लिए गए। इस पर सुनवाई करते हुए मंत्री विज ने पुलिस अधिकारियों तारा चंद और सुमित कुमार को सस्पेंड करने के आदेश दिए। विज ने सवाल खड़ा किया कि आरोपी को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया।
-ऐलनाबाद के सुरेंद्र सरदाना की शिकायत पर सुनवाई करते हुए मंत्री विज ने संबंधित अधिकारी के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए। विज ने कहा कि यहां लापरवाही के लिए कोई माफी नहीं है, जांच करेंगे।
-गोविंद की शिकायत पर सुनवाई करते हुए विज ने अधिकारियों को लताड़ा। विज ने कहा कि रिकवरी का प्रयास क्यों नहीं किया। आपने मेहरबानी दिखाई है। विज ने एक हफ्ते में रिकवरी के आदेश दिए।
-ऐलनाबाद निवासी सुखविंद्र सिंह की शिकायत पर सुनवाई करते हुए गृह मंत्री ने पंचायत विभाग के अधिकारियों की क्लास लगाई। उन्होंने संबंधित बीडीपीओ को सस्पेंड करने के आदेश दिए। विज ने कहा कि कागज रखकर बैठा है और लोगों को धक्के खिलाए जा रहे हैं।
-नीटू कुमार की शिकायत सुनते हुए विज ने एसडीओ के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए। ट्यूबवेल में नकली सामान का इस्तेमाल हुआ था। अधिकारियों ने लापरवाही बरती है।

कहीं पर न दिखें गड्ढे व खुले मैनहोल
सड़क में बने गड्ढों व खुले मैन हॉल की शिकायत में गृह मंत्री ने संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारी को आदेश दिए कि पूरे जिले में निरीक्षण किया जाए। कहीं पर भी गड्ढ़े दिखाई नहीं देने चाहिए और यह भी सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी मैन हॉल खुला न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed