फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Vicious fraudulently transferred 72 thousand rupees to Paytm, case registered

शातिर ने धोखे से पेटीएम में ट्रांसफर करवाए 72 हजार रुपये, मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
Vicious fraudulently transferred 72 thousand rupees to Paytm, case registered
सिरसा। मां के बीमार होने का बहाना बनाकर व खुद को दोस्त बताकर एक शातिर ने युवक से 72 हजार रुपये पेटीएम में ट्रांसफर करवा लिये।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गोविंद निवासी भगवान परशुराम चौक ने बताया कि बीते शनिवार को दोपहर एक बजे उसके फोन पर किसी का फोन आया और उसने अपना नाम मुकेश बताया। उसके दोस्त का नाम भी मुकेश है। उक्त युवक ने कहा कि उसकी मां का स्वास्थ्य बेहद खराब है और इमरजेंसी में दाखिल है। उसे रुपयों की बहुत जरूरत है और वह उसे पेटीएम कर दे। शाम को वह वापस दे देगा। ऐसे में उसने 30 हजार रुपये उसके नंबर पर पेटीएम कर दिए। फिर उसके पास फोन आया तो उसने 20 हजार और 2000 रुपये ट्रांसफर कर दिए। गोविंद ने बताया कि आरोपी ने अगले दिन रविवार को एक स्क्रीन शॉट भेजा। इसमें उसने 52 हजार रुपये भेजने की बात कही, जबकि उसके खाते में पैसा नहीं आया था। उसने आरोपी को फोन कर राशि खाते में न आने की जानकारी दी। तब आरोपी ने कहा कि उसके खाते में कम राशि बची है। पहले वह उसके खाते में 10 हजार रुपये जमा करवा दे। उसने उक्त युवक पर विश्वास कर अपने दोस्त राकेश कुमार से पांच हजार रुपये, प्रेम सोनी से पांच हजार व अमित कुमार से चार हजार की राशि अपने पेटीएम में ट्रांसफर करवा ली और उसने आरोपी के खाते में 10 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए, लेकिन उक्त युवक ने फोन कर कहा कि उसके खाते में राशि नहीं आई है। इसके बाद पीड़ित ने 10 हजार रुपये आरोपी के खाते में ट्रांसफर कर दिए। इस तरह उसने कुल 72 हजार रुपये उसके खाते में ट्रांसफर कर दिए। पुलिस को दी शिकायत में गोविंद ने बताया कि इसके बाद आरोपी का फोन बंद आ रहा है। धोखाधड़ी का अंदेेशा होने पर अब उसने पुलिस को मामले की शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed