{"_id":"603939088ebc3ee9562eafda","slug":"vaccination-of-people-above-50-years-of-age-from-march-one-sirsa-news-rtk597382385","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का 1 मार्च से होगा टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का 1 मार्च से होगा टीकाकरण
विज्ञापन
बैठक के दौरान निजी अस्पताल के डॉक्टरों को रजिस्ट्रेशन के बारे में जानकारी देते अस्पताल कर्मचारी
- फोटो : Sirsa
स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक मार्च से तीसरे चरण में शामिल 50 वर्ष से अधिक आयु वाले बुजुर्गों को वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिसको लेकर विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। वैक्सीनेशन प्रक्रिया को लेकर विभाग ने सभी निजी अस्पतालों के डॉक्टरों के साथ नागरिक अस्पताल में बैठक की। जिसके दौरान डॉक्टरों को कोरोना वैक्सीनेशन प्रक्रिया के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी।
बता दें कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से तीसरे चरण के शुरूआती दौर में 60 वर्ष से अधिक आयु वाले बुजुर्गों का चयन किया जाएगा। जिसके लिए बुजुर्गों को खुद अपना रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर करवाना होगा। हालांकि प्रक्रिया को लेकर अधिकारियों की अभी बैठक जारी है। जिसके दौरान अभी वैक्सीन के दर तय नहीं हो पाए है। हालांकि नागरिक अस्पताल में बुजुर्गों को निशुल्क वैक्सीन लगाई जाएगी।
आयुष्मान योजना में शामिल अस्पताल में लगेगी वैक्सीन
आयुष्मान भारत योजना से जुड़े 20 निजी अस्पतालों की टीमों को वैक्सीन लगाने का प्रशिक्षण दिया गया। वैक्सीनेशन प्रक्रिया के दौरान निजी अस्पताल में भी अलग-अलग रूम बनाए जाएंगे। जहां पर बुजुर्ग को वैक्सीन लगवाने से पहले रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य होगा और इसके पश्चात ऑनलाइन प्रक्रिया से बुजुर्ग के दस्तावेज और अन्य जानकारी दर्ज की जाएगी। एक केंद्र पर पांच कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा। जबकि इसके पश्चात दूसरी डोज के समय के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
शुक्रवार को 198 कर्मियों को लगाई वैक्सीन
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. बालेश ने बताया कि कोरोना वैक्सीनेशन प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को 5 केंद्रों पर 198 को वैक्सीन लगाई गई। नागरिक अस्पताल के आयुष विंग में 39 फ्रंट लाइन वर्कर्स को पहली व 17 को दूसरी डोज दी गई। जबकि पहली डोज 100 को व दूसरी 40 को दी जानी थी। वैक्सीनेशन सेंटरों में 66 फीसदी लक्ष्य पूरा किया गया। शनिवार को केवल नागरिक अस्पताल में वैक्सीन लगाई जाएगी।