{"_id":"61802b4578af930dd064b7c2","slug":"used-to-target-elderly-women-to-meet-the-need-of-intoxication-13-incidents-were-accepted-sirsa-news-hsr615931559","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे की जरूरत पूरी करने के लिए बुजुर्ग महिलाओं को बनाता था निशाना, 13 वारदात स्वीकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे की जरूरत पूरी करने के लिए बुजुर्ग महिलाओं को बनाता था निशाना, 13 वारदात स्वीकारी
विज्ञापन
स्नेचिंग मामले में पुलिस द्वारा पकड़ा गया आरोपी और पीछे खड़े पुलिस अधिकारी
- फोटो : Sirsa
सिरसा। नशे की जरूरत पूरा करने के लिए आरोपी बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाकर उनके कानों से सोने की बालियां छीनकर फरार हो जाता है। यह खुलासा आरोपी ने पुलिस पूछताछ में किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके एक बाइक चोरी करने व 12 स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया है। इसके अलावा उसने मांगे हुए बाइक, पैदल और साइकिल पर भी वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी की पहचान मनीष उर्फ मन्नी निवासी धोबीयान मोहल्ला सिरसा के रूप में हुई है।
उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय आर्यन चौधरी व सीआईए सिरसा प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि सितंबर व अक्तूबर माह में शहर सिरसा व सिविल लाइन सिरसा के एरिया नोहरिया बाजार, कीर्तिनगर, वाल्मीकि चौक, शिव चौक, रानियां गेट, माल गोदाम रोड, सुरतगढ़िया चौक, बतरा वाली गली व सब्जी मंडी व अन्य स्थानों पर हुई स्नेचिंग की वारदात हुई थी। पुलिस ने मामलों की जांच करते हुए आरोपी को शहर के खाजा खेड़ा रोड क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपी ने पूछताछ में बताया की वो पिछले 5 से 7 साल से नशे का आदी है और अपनी इसी जरूरत को पूरा करने के लिए वह स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देता था।
पहले पूछता रास्ता, फिर झपटा मार बालियां छीन हो जाता फरार
आरोपी बीते दो माह में शहर के अलग-अलग स्थानों पर स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दे चुका है। आरोपी बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाता था। वह उनसे रास्ता पूछने के बहाने झपटा मारकर चेन व कानों से बालियां झपट कर फरार हो जाता था।
विज्ञापन
स्नेचिंग करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शहर के अलग-अलग स्थानों पर 13 वारदात को अंजाम दे चुका है।
-आर्यन चौधरी, डीएसपी हेड क्वार्टर, सिरसा।