फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Updating Aadhaar card will now become easier, 12 new centers will open

Sirsa News: आधार कार्ड अद्यतन करवाना होगा अब और सुगम, खुलेंगे 12 नए केंद्र

Sat, 29 Jun 2024 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 29 Jun 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Updating Aadhaar card will now become easier, 12 new centers will open
सिरसा। आधार कार्ड दुरुस्त करवाने को लेकर सरकार ने नई व्यवस्था शुरू की है। अभी तक जिला सूचना सोसायटी हरियाणा के अंतर्गत आधार दुरुस्त करने का कार्य चल रहा था। अब क्रीड विभाग यानी नागरिक संसाधन सूचना विभाग हरियाणा की ओर से आधार दुरूस्त करवाने का कार्य जिले भर में किया जाएगा। क्रीड के पास यह कार्य जाने के साथ ही अब जिले में 12 नए केंद्र खुलेंगे।
विज्ञापन

ब्लॉक स्तर, नगर परिषद और पालिका स्तर पर इन केंद्रों को खोला जाएगा। जिससे आमजन के लिए आधार कार्ड दुरुस्त करवाना बेहद आसान हो जाएगा। क्रीड विभाग की ओर से इन 12 लोकेशन को लेकर कार्य शुरू कर दिया है। अहम बात यह है कि जहां दूसरे जिलों में आधार अद्यतन के कार्य को क्रीड ने संभाला है। वहीं सिरसा में ऐसा नही किया गया है। क्रीड विभाग द्वारा आधार कार्ड के अद्यतन को प्रभावित नहीं किया है। इसी कारण जिले के लोगों को आधार दुरुस्त करवाने संबंधी कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

---

सिरसा में कुल ब्लॉक - 7
: सिरसा, डबवाली, ओढ़ां, बडागुढ़ा, नाथूसरी चौपटा, रानियां और ऐलनाबाद।
सिरसा में कुल परिषद व पालिका -- 5
: नगर परिषद सिरसा, नगर परिषद डबवाली, नगर पालिका कालांवाली, नगर पालिका ऐलनाबाद , नगर पालिका रानियां ।
---

यहां पर है आधार कार्ड अद्यतन की सुविधा

- नगर परिषद व पालिका
- सरकारी कॉमन सर्विस सेंटर
- बैंक
- डाकघर
- लघु सचिवालय और ई दिशा आदि।
---

यह चार लोकेशन फिलहाल हुई हैं फाइनल
- सिरसा बीडीपीओ कार्यालय
- ऐलनाबाद बीडीपीओ कार्यालय
- रानियां बीडीपीओ कार्यालय
- बडागुढ़ा बीडीपीओ कार्यालय

ये होगा लाभ

1. आमजन को आधार कार्ड के कार्य के लिए नए केंद्र मिलेंगे।
2. शहर के बीच में नये सेंटरों को खोला जाएगा ताकि लोगों को ज्यादा दूरी तय न करनी पड़े।
3. आधार को लेकर नई कार्य योजना बनाकर कार्य किया जाएगा।
---

क्रीड के पास आधार कार्ड को दुरुस्त करने संबंधी कार्य आया है। जिसको लेकर कार्य जारी है। ब्लॉक, नगर परिषद व पालिका स्तर पर 12 केंद्र बनाए जाएंगे।
रविंद्र कुमार, इंचार्ज, क्रीड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed