{"_id":"625864003233af713f6e1f4e","slug":"under-the-skill-scheme-there-was-a-push-to-submit-the-application-in-the-roadways-the-police-had-to-be-called-sirsa-news-hsr6291268125","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशल योजना के तहत रोडवेज में आवेदन जमा करवाने में धक्का मुक्की, बुलानी पड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशल योजना के तहत रोडवेज में आवेदन जमा करवाने में धक्का मुक्की, बुलानी पड़ी पुलिस
विज्ञापन
बस स्टैंड पर आवेदन जमा करवाने आए युवक
- फोटो : Sirsa
सिरसा। कौशल रोजगार योजना के तहत चालक और परिचालक का लाइसेंस प्राप्त कर चुके युवाओं को प्रशिक्षक रोडवेज ट्रेनिंग स्कूल की ओर से आवेदन मांगे गए। आवेदन जमा करवाने के लिए सिरसा के साथ-साथ, फतेहाबाद, हिसार और राजस्थान के युवक भी पहुंच गए। भीड़ ज्यादा होने के बाद बस स्टैंड चौकी से पुलिस को मौके पर बुलाया गया और दोबारा से आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू की गई।
कौशल रोजगार योजना के तहत वीरवार को रोडवेज ट्रेनिंग स्कूूल की ओर से चालक व परिचालक को पांच दिन का प्रशिक्षण देने के लिए आवेदन मांगे गए थे। आवेदन 15 अप्रैल तक जमा करवाए जाएंगे। चालक और परिचालक की ट्रेनिंग लेने के लिए युवक सुबह आठ बजे ही आवेदन जमा करवाने के लिए रोडवेज ट्रेनिंग स्कूल में पहुंच गए। यहां पर युवकों की सुबह से ही भीड़ लग गई। टोकन व नंबर अनुसार अंदर भेजने के लिए कोई भी लिस्ट तैयार नहीं की गई तो युवक एक दूसरे के साथ धक्का मुक्की करने लग गए। करीब 10 बजे तक आवेदन लेने की प्रक्रिया जारी रखी गई। लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण रोडवेज कर्मचारियों ने आवेदन लेने की प्रक्रिया भी बंद कर दी। जिसके बाद बस स्टैंड चौकी पुलिस को सूचित किया गया और मौके पर बुलाया गया। पुलिस कर्मचारियों ने सभी युवकों की कार्यालय से बाहर निकाल दिया और बाद में एंट्री करवानी शुरू कर दी। शाम छह बजे तक युवकों के आवेदन लिए जाने की प्रक्रिया जारी रही। दिनभर युवक लाइन में लगकर आवेदन जमा करवाने के लिए परेशान होते रहे।
लड़कियों ने भी परिचालक का प्रशिक्षण लेने के लिए जमा करवाए आवेदन
चालक-परिचालक का आवदेन जमा करवाने के बाद उन्हें पांच दिन की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद उनका डाटा कौशल रोजगार योजना के तहत पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। वहीं पांच लड़कियों ने भी परिचालक का प्रशिक्षण लेने के लिए आवदेन जमा करवाए। जिसके बाद इन सभी लड़कियों को रोडवेज की ओर से टिकट काटने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं युवती अंजली ने बताया कि वह हिसार जिले की रहने वाली है और ट्रेनिंग दिए जाने की जानकारी मिलने के बाद वह आवेदन जमा करवाने के लिए कार्यालय में पहुंची है।
विज्ञापन
करीब एक हजार युवकों की ओर से जमा करवाए गए है आवेदन
कौशल रोजगार योजना के तहत मांगे गए आवेदनों में चालक पद के लिए मैट्रिक पास, भारी वाहन चलाने का लाइसेंस, मेडिकल फिटनेस, हिंदी व संस्कृत की जानकारी व 18 से 42 वर्ष की आयु होना अनिवार्य है। वहीं परिचालक पद के लिए मैट्रिक पास, परिचालक का लाइसेंस, हिंदी व संस्कृत की जानकारी व 18 से 42 आयु होनी चाहिए। दिनभर करीब एक हजार इच्छुक युवकों की ओर से आवेदन जमा करवाए गए हैं।
सुबह आठ बजे पहुंचकर लाइन में लगे थे। लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों की ओर से कोई भी व्यवस्था नहीं की गई है।
-सुरजीत कुमार, रंधावा
चालक के लिए तीन वर्ष का लाइसेंस होना अनिवार्य किया गया है। फाइल तैयार कर लाइन में लगे हैं। लेकिन नंबर आने की अभी कोई उम्मीद नहीं है।
-राजेश कुमार, शक्कर मंदोरी
दूसरे राज्यों और जिले के युवक भी आवेदन जमा करवाने के लिए पहुंच रहे है। जिसके कारण भीड़ अधिक लगी हुई है। सुबह से बिना कुछ खाए पीए लाइन में लगे हैं। लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सुभाष, शक्कर मंदोरी
आवेदन जमा करवा दिया है। अब विभाग की ओर से ट्रेनिंग दी जानी है। ट्रेनिंग के लिए मैसेज दिए जाने की जानकारी दी गई है। पांच दिन की ट्रेनिंग विभाग की ओर से दी जानी है।
अमित कुमार, अलीकां