फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Under the instructions of SP Deepak Saharan, a ban on the sale of prohibited medicines, CCTV should be installed in medical stores within 15 days.

Sirsa News: एसपी दीपक सहारण के निर्देश, प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री पर रोक, मेडिकल स्टोर में 15 दिन में लगाएं सीसीटीवी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Under the instructions of SP Deepak Saharan, a ban on the sale of prohibited medicines, CCTV should be installed in medical stores within 15 days.
सिरसा में मेडिकल स्टोर संचालकों की बैठक लेते एसपी दीपक सहारण। पुलिस 
सिरसा। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने मंगलवार को लघु सचिवालय में मेडिकल स्टोर संचालकों के साथ बैठक कर नशा मुक्त समाज बनाने के लिए सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी मेडिकल स्टोर संचालक को प्रतिबंधित नशीली दवाइयां नहीं बेचनी चाहिए। पुलिस अधीक्षक ने सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को 15 दिन के भीतर स्टोर पर हाई रेजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि मेडिकल स्टोर संचालकों और पुलिस विभाग के बेहतर समन्वय के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा और प्रति माह बैठक कर नशे के खिलाफ अभियान की समीक्षा की जाएगी। एसपी ने आमजन से भी अपील की कि वे अपने गांव और शहर के मेडिकल स्टोरों पर नजर रखें और किसी भी अनियमित गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed