फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Under Antyodaya Aahar Yojana, employment is being provided along with nutritious food in the canteen

Sirsa News: अंत्योदय आहार योजना के तहत कैंटीन में पौष्टिक भोजन के साथ मिल रहा रोजगार

Sat, 20 Jan 2024 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 20 Jan 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Under Antyodaya Aahar Yojana, employment is being provided along with nutritious food in the canteen
सिरसा। गरीब मजदूरों को सस्ती दरों पर पौष्टिक भोजन मुहैया करवाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा अंत्योदय आहार योजना चलाई गई है। जिसके तहत सरकारी स्तर पर कैंटीन खोलकर मात्र 10 रुपये में पौष्टिक भोजन दिया जाता है। इसी कड़ी में श्रम विभाग की ओर से स्थानीय डाॅ. इंद्रजीत वाली गली नजदीक सुरखाब चौक में अंत्योदय आहार योजना के तहत कैंटीन का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

श्रम विभाग के सहायक ललित कुमार ने बताया कि कैंटीन का शुभारंभ एक श्रमिक ने रिबन काटकर किया। यह कैंटीन स्वयं सहायता समूह की प्रधान अमनदीप कौर की देखरेख में संचालित की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल व श्रम राज्यमंत्री अनूप धानक के निर्देशानुसार प्रदेश में इस प्रकार की कैंटीन खोली जा रही हैं। इस कैंटीन में मात्र 10 रुपये में खाने की थाली दी जाएगी। जोकि सरकार की एक अच्छी पहल है। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं इस कैंटीन में खाना बनाएंगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस योजना से एक तरह से जरूरतमंद को सस्ती दर पर खाना मिल पाएगा तो वहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार भी मिलेगा। सरकार की सोच है कि गरीब आदमी को सस्ती दर में अच्छा खाना मिले, इसी उद्देश्य को लेकर मुख्यमंत्री के निर्देश पर पूरे हरियाणा में इस तरह की कैंटीन खोली जा रही हैं। इस अवसर पर कर्मचारी संजय, सोमवीर व अजय सोनी सहित श्रम विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed