फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Uncontrolled pick up on laborers sitting outside the house, 8 injured

अनियंत्रित होकर मकान के बाहर बैठे मजदूरों पर चढ़ी पिकअप, 8 घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled pick up on laborers sitting outside the house, 8 injured
सिरसा। भावदीन मानखेड़ा रोड पर स्थित नड्डा बीकेओ ईंट भट्टे में बने कमरों के बाहर बैठे मजदूूरों पर रविवार शाम को तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित हो चढ़ गई। हादसे में पांच बच्चों सहित दो महिलाएं व एक पुरुष घायल हो गए। घायलों को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया और मामले की सूचना डिंग थाना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार रविवार देर शाम को भट्ठे की छुट्टी होने के चलते सभी मजदूर कमरों के बाहर बैठे थे, तभी पंजाब से आ रही पिकअप बाहर बैठे परिवार सदस्यों पर चढ़ गई। जिसमें 8 वर्षीय सोमवती, 5 वर्षीय मनीराम, 2 वर्षीय आयुष, 6 वर्षीय सोनी व 3 वर्षीय सुनीता को गंभीर चोटें लगी है। साथ ही भट्ठे पर काम करने वाली दो महिला व एक पुरुष भी चोटिल हुए हैं। मौके पर मौजूद जेसीबी संचालक पंमा ने घायलों को गाड़ी में बैठाकर सिरसा के निजी अस्पताल में पहुंचाया गया है। डिंग थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पिकअप चालक को हिरासत में लिया। वहीं, मौके पर उपस्थित महेश कुमार ने बताया कि पिकअप चालक नशे से धूत था और तेज रफ्तार से पिकअप को दौड़ा रहा था। जिसके कारण हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed