फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Uff summer: Sirsa @ 45.4 degrees, highest maximum temperature in seven years

उफ्फ गर्मी : सिरसा <bha>@</bha> 45.4 डिग्री, सात वर्षों में सबसे अधिक रहा अधिकतम तापमान

Mon, 22 May 2023 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 22 May 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Uff summer: Sirsa @ 45.4 degrees, highest maximum temperature in seven years
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। सूर्य देव के तीखे तेवरों से लोगों की दिनचर्या प्रभावित होने लगी है। तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी हुई है। जिले में सोमवार को अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री दर्ज किया है, जोकि बीते सात वर्षों में सबसे अधिक है। सुबह से लेकर शाम तक चली लू व तापमान में बढ़ोतरी होने के कारण बिजली की खपत एक लाख 65 हजार यूनिट तक बढ़ गई है। ऐसे में अब ट्रांसफार्मर भी जवाब देना शुरू हो गए हैं। हर रोज शहर में ही करीब 150 ट्रांसफार्मरों के फ्यूज उड़ रहे हैं। लोड का नियंत्रण करने के लिए निगम की ओर के शहर में 10 अतिरिक्त ट्राॅसफार्मर लगाए हैं।
वर्ष 2017 से लेकर 2022 तक तापमान 41 डिग्री व इससे कम रहा, लेकिन वर्ष 2023 का तापमान पहले से करीब चार डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। सोमवार को सुबह 11 बजे ही अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया है। दोपहर के समय गर्म हवा के कारण घर से बाहर निकलने में लोगों सोचने पर मजबूर कर दिया। दो पहिए वाहन चालक मुंह व हाथों को कपड़े से ढांपकर ही बाहर निकलते हुए नजर आए। गर्मी अधिक होने के कारण लोग पसीने से भी तर बतर दिखे। सोमवार को अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया है। हालांकि बीते दिन रविवार को जिले में अधिकतम तापमान 43.4 व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया है। शाम को आसमान में हल्के बादल छाना शुरू हो गए, लेकिन लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

वहीं, तापमान बढ़ने के बाद अब एसी, कूलर व अन्य बिजली उपकरणों का इस्तेमाल भी अधिक होना शुरू हो गया है। इसके कारण अब हर रोज 39 लाख 65 हजार के करीब यूनिट की खपत हो रही है। हालांकि इसे पहले 38 लाख यूनिट की खपत होती थी। ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ने के कारण उनके फ्यूज भी उड़ना शुरू हो गए हैं। शहर में ही हर रोज करीब 150 ट्रांसफार्मरों के फ्यूज उड़ रहे हैं। इसके कारण लोगों के साथ-साथ बिजली निगम कर्मचारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज के दिन पिछले वर्षों में तापमान
वर्ष, अधिकतम, न्यूनतम तापमान
2017, 38.7, 27.6
2018, 40, 29
2019, 39.3, 26.8
2020, 41.2, 27.8
2021, 37, 24.7
2022, 41.4, 23.4
2023, 45.4, 27

आंखों में जलन, उल्टी दस्त के बढ़ने लगे मरीज
गर्मी के कारण लोगों के शरीर में अब पानी की कमी होने के कारण अब लोग बीमारियों से भी पीड़ित हो रहे हैं। जिले में अब आंख में जलन होने, उल्टी दस्त, बुखार व स्किन की बीमारी से लोग पीड़ित हो रहे हैं। सरकारी के साथ निजी अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या बढ रही है। दो दिनों से लगातार बढ़ रही गर्मी अब बच्चे, बुजुर्ग, महिलाओं के स्वास्थ्य पर प्रभाव डाल रही है। नागरिक अस्पताल के डॉक्टर अमित कंबोज ने बताया कि सांस लेने, उल्टी, दस्त की दिक्कत आने पर इसकी जांच जरूर करवाएं। लोग पानी का सेवन भी अधिक करें, ताकि उनके शरीर में गर्मी के कारण पानी की कमी न हो सके। नींबू पानी व शिकंजी का लोग अधिक इस्तेमाल करें।


वर्जन
गर्मी के कारण लोड बढ़ा है। हर रोज करीब 150 शिकायतें बिजली ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ने की आ रही हैं। ट्रांसफार्मरों पर लोड नियंत्रण करने के लिए अतिरिक्त ट्रांसफार्मर भी लगाए गए हैं। अभी शहर में 10 अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाए जा चुके हैं। जबकि तारों की मरम्मत करने का काम भी लगातार जारी है। --मोहन लाल जांगड़ा, एसडीओ, बिजली निगम, सिरसा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed