{"_id":"642b0c0fbff54cfd45087d96","slug":"uday-singh-meena-will-be-the-superintendent-of-police-of-sirsa-sirsa-news-c-21-1-97685-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सिरसा के पुलिस अधीक्षक होंगे उदय सिंह मीणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सिरसा के पुलिस अधीक्षक होंगे उदय सिंह मीणा
Mon, 03 Apr 2023 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 03 Apr 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। हरियाणा सरकार ने प्रदेशभर के कई आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। इसी कड़ी में सिरसा पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन का तबादला झज्जर कर दिया गया है। वहीं, रोहतक के पुलिस अधीक्षक आईपीएस उदय सिंह मीणा अब सिरसा के पुलिस अधीक्षक होंगे।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के नेतृत्व में ही जिले में नशा व अपराध की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया गया। कई बड़े अपराधियों को जेल भेजा गया। भारी मात्रा में नशा भी उनके कब्जे से बरामद किया गया। डॉ. अर्पित जैन ने ऐलनाबाद उपचुनाव, पंचायत चुनाव और डबवाली, रानियां, ऐलनाबाद नगर पालिका के चुनाव भी शांतिपूर्वक संपन्न करवाए हैं। अपनी सूझबूझ से डॉ. अर्पित जैन ने बड़े से बड़े विवाद को भी शांतिपूर्वक तरीके से निपटाया है।
सांसद सुनीता दुग्गल भी एसपी के कार्यों की प्रशंसा देश की सबसे बड़ी पंचायत लोकसभा में भी कर चुकी हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि डॉ. अर्पित जैन न केवल अपनी योग्यता का भरपूर प्रयोग करते हुए नशा और अपराध पर रोक लगाने में काफी हद तक कामयाब रहे। वहीं, दूसरी तरफ सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर उन्होंने बेहतरीन काम किया। डॉ. अर्पित जैन पालतू जीवों के प्रति भी संवेदनशील हैं। उन्होंने गलियों में खुले में रहने वाले छोटे जीवों को सर्दी गर्मी से बचाने के लिए आशियाने और रसोई के प्रबंध भी किए।